Engagement Mehndi Photo 2026: सगाई के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तलाश है? देखें 2026 की ट्रेंडी, आसान और ब्यूटीफुल मेहंदी पैटर्न और डिजाइन्स जो हाथों को देंगे ग्रेसफुल और शाइन लुक।
Trendy Engagement Mehndi Designs Photo: जल्द सगाई होने वाली है, ड्रेस तैयार है, मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर हो चुका है लेकिन अभी तक श्रृंगार में चार चांद लगाने वाली इंगेजमेंट मेहंदी की डिजाइन नहीं ढूंढी है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं 2026 न्यू, यूनिक सिंपल मेहंदी (New Easy Mahandi) जो पूरा हाथ न कवर करते हुए ग्रेसफुल लुक देती हैं।

1. दुल्हन बेल मेहंदी डिजाइन (Bridal Mehndi Latest)
इंगेजमेंट पर लहंगा या गाउन पहन रही हैं तो इस तरह की स्टाइलिश और निगेटिव स्पेस देने वाली बेल मेहंदी चुनें। हथेली के पिछले हिस्से पर वेली बेली बनाई जाती है, बड़े फूल और बारीक कलियां नजाकत जोड़ते हैं। जबकि उंगलियों पर छोटे-छोटे सर्किल की नाजुक डिजाइन है, जो हाथों को लंबा दिखाते हैं। कंट्रास्ट नेल पॉलिश, भारी चूड़ियों पर ये कमाल का लुक देगी।
2. मंडला आर्ट मेहंदी की डिजाइन (Hand Mehndi Designs Mandala Art)
मॉडर्न ब्राइड हाथों को क्लासिक और भरा हुआ लुक देने के लिए मंडला आर्ट मेहंदी ट्राई करें। हथेली के बीच में बड़ा सा चक्र बनाकर जाली वर्क किया जा सकता है, जो पारंपरिक लुक देते हैं। स्टोन-पर्ल से सजाकर इसे यूनिक बनाएं।
3. पिकॉक मोटिफ मेहंदी (Mehndi Designs Front Hand)
मयूर पंखों वाली ये मेहंदी बारीक कारीगरी और ज्यामितीय पैटर्न के लिए जानी जाती है, साथ में चेकर्ड डिजाइन इसे खास बनाता है। आप हथेलियों के साथ बैक हैंड पर भी इसे लगा सकती हैं।

4. सिंपल मेहंदी डिजाइन (Simple New Mehandi)
बैक हैंड पर मंडला आर्ट मेहंदी पर इंस्पायर्ड ये डिजाइन बहुत ही आकर्षक और क्लीन लुक देती है। हाथों के बीचोबीच सुंदर सा चक्र बनाते हुए मोतियों से सजाया जाता है। कलाई पर बनी चौड़ी पट्टी और जाल वर्क बैलेंस लुक देता है। आप भी इसे स्पेशल पर ट्राई कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Mehndi Designs: गुलाब से दिखेंगे हाथ, दिवाली पर लगाएं रोज मेहंदी
5. अरेबिक मेहंदी फोटो (Arabic Mehndi Pattern)
फैशन में ट्रेडिशन का कॉम्बो जोड़ते हुए ये डिजाइन मेहंदी बोल्ड और मॉडर्न है जो हाथ के कर्व्स उभारने में मदद करती है। कलाई से अंगूठे तक S शेप बेल बनाई जाती है। शेडेड वर्क इसे डिटेल प्रदान कर रहा है। आप ग्रेसफुल ब्राइड लुक चाहती हैं तो इसे चुनें।

6. रोज मेहंदी (Rose Mehndi New Photo Design)
आजकल गुलाब की पंखुड़ियों वाली मेहंदी ट्रेंड में है। आप भी इंगेजमेंट के लिए इसे चुनें। हाथों के बीच बड़ा सा गुलाब बनाकर चारों ओर महीन डॉट्स और पत्तियों की कलियां बनाई जाती है, किनारे की ओर बारीक जाली काम मॉडर्न कंट्रास्ट लुक देती है। उंगलियों को सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनाने का काम लंबी पत्तियों वाली बेल कर रही है।
ये भी पढ़ें- हाथों में दिखेगा अलग सा निखार ! लगाएं 8 बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
7. पाकिस्तानी ब्राइडल मेहंदी (Bridal Mehndi 2026)
गोरे हाथों पर पाकिस्तानी ब्राइडल मेहंदी कमाल लगेगी, ये शेडेड गहरे रंग की मेहंदी से लगाई जाती है तो हाथों को बोल्ड लुक देगी। इसमें हाथों के बीच में घना मंडला चक्र और कलाई पर चौड़ा कंगन स्टाइल बैंड बनाया जाता है जो काफी भारी और शाही लगता है।
8. मिनिमलिस्टिक मेहंदी (Minimal Mehndi For Brides)
आजकल मिनिमल मेहंदी मॉडर्न ब्राइड्स को खूब भा रही हैं। यह सिंपल होने के साथ एलिगेंट लुक देती है। हथेली को पूरी तरह से खाली रखते हुए बीच में सूरजमुखी मोटिफ बनाया जाता है। उंगलियों पर डार्क मेहंदी इसे डेलीकेट बनाती है।
9. इंडो वेस्टर्न मेहंदी (Indo Western Geometric Mehndi)
फूल पत्ती से हटकर आप मॉडर्न इंडो वेस्टर्न ज्यामितीय मेहंदी ट्राई करें। इसमें हथेलियों पर हेक्सागन शेप बनाते हुए अंदर फूल बनाए जाते हैं, जबकि बारीक लाइन, डॉट्स कलाई की खूबसूरती बढ़ाती है। ये हाथों को हथफूल (Hathphool) जैसा लुक देता है।
10. ज्वेलरी मेहंदी (Jewellery Mehndi Pics)
यह डिजाइन बहुत ही क्रिएटिव और हटकर है। आमतौर पर मंडला गोल डिजाइन में लगती है लेकिन इसमें ट्राइंगल शेप के अंदर डिजाइन बनाई जाती है। उंगलियों पर चेन-डॉट्स क्लासी लुक देते हैं।
