सार

Janhvi Kapoor Makeup Look: जाह्नवी कपूर का शिमरी मेकअप लुक कैसे रीक्रिएट करें? जानें उनके विंग्ड आईलाइनर, बोल्ड लिपस्टिक और स्मोकी आई लुक के बेस्ट टिप्स।

Janhvi Kapoor Shimmery Makeup Look: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्टर जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी न सिर्फ फैशनेबल एक्ट्रेस हैं बल्कि मेकअप के मामले में भी काफी आगे हैं। कॉलेज गर्ल्स के बीच जाह्नवी कपूर का लुक काफी पॉपुलर रहता है। अगर आप जाह्नवी कपूर के मेकअप लुक को फॉलो नहीं करती हैं तो उनके शिमरी आईमेकअप से लेकर बोल्ड लिप लुक के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 

जाह्नवी कपूर का साड़ी में विंग्ड आईलाइनर लुक (Jhanvi Kapoor's winged eyeliner look in a saree)

View post on Instagram
 

फ्लोरल रेड व्हाइट साड़ी में जाह्नवी कपूर ने सटल मेकअप किया हुआ है। आंखों में विंग्ड आईलाइनर के साथ होठों में रेड न्यूड लिपस्टिक लगाई है। अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर की बिंदी भी लगाई है। ऐसा लुक आप भी साड़ी के साथ क्रिएट कर सकती हैं। एथनिक लुक के लिए जाह्नवी सा मेकअप कर आप कमाल लगेंगी।

बोल्ड चैरी रेड लिपिस्टिक से लुक करें पूरा (Complete the look with bold cherry red lipstick)

View post on Instagram
 

जाह्नवी कपूर ने ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मेकअप के लिए चैरी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। अगर आप भी डार्क कलर की ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ न्यूड के बजाय बोल्ड कलर का इस्तेमाल करें। आप रेड हॉट या मैरून कलर की लिपस्टिक को मेकअप किट में जरूर रखें।

जाह्नवी कपूर का स्मोकी आईलुक (Jhanvi Kapoor's smokey eye look)

View post on Instagram
 

कॉकटेल पार्टी के लिए जा रही हैं और हैवी मेकअप नहीं करना चाहती तो आप जाह्नवी कपूर की तरह स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको डार्क काजल के साथ ही ब्राउन आईशैडो की जरूरत पड़ेगी। ब्लैक और ब्राउन आईशैडो की मदद से आप बेहतरीन स्मोकी आई लुक पाएं और पार्टी की जान बन जाएं।

Bronze Makeup: देखते ही उड़ जाएंगे सबके होश! जानें ब्रॉन्ज मेकअप के सिंपल Steps