सार

वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम कोने में गमले में आलू का पौधा और बादाम लगाने से धन की आवक बढ़ती है और बचत होती है। यह फिजूलखर्ची कम करने में भी मदद करता है।

कौन ही चाहता कि उसके घर में पैसे की आवक बनी रहे और बचत भी बढ़े, ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में बताए गए इस गमले के उपाय को जरूर आजमाएं। यह उपाय घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने, धन का प्रवाह बनाए रखने और सेविंग्स को मजबूत करने में मदद करता है। अगर आप धन की बढ़ोतरी और बचत को मजबूत करना चाहते हैं, तो एस्ट्रॉलजी एक्सपर्ट मनदीप चौहान के बताए गए उपाय से पैसे का आवक और सेविंग को बढ़ा सकते हैं। यह एक सरल लेकिन प्रभावी वास्तु उपाय है जो आपको आर्थिक स्थिरता और समृद्धि दिलाने में मदद करेगा।

पैसे के आवक और धन की बचत को बढ़ाने के महाउपाय

View post on Instagram
 

क्या करना है?

1. घर के नॉर्थ-वेस्ट (उत्तर-पश्चिम) कोने में एक गमला रखें।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा को धन और स्थिरता की दिशा माना जाता है।
  • यहां गमला रखने से पैसे का सही प्रवाह बना रहता है और फिजूल खर्च कम होता है

2. गमले में उपजाऊ मिट्टी डालें।

  • उपजाऊ मिट्टी समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक होती है।
  • यह दर्शाता है कि आपके घर में धन न केवल आएगा बल्कि ठहरेगा और बढ़ेगा भी।

इसे भी पढ़ें: ये 3 गलतियां बना सकती हैं दर-दर का भिखारी !

3. आलू का पौधा लगाएं।

  • आलू को वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • यह आपके आर्थिक विकास और लगातार धन की वृद्धि को दर्शाता है।

4. साबुत छिलके वाला बादाम लगाएं।

  • वास्तु के अनुसार, बादाम का संबंध बुद्धि और धन से होता है।
  • जब आप इसे गमले में लगाते हैं, तो यह आर्थिक स्थिरता और बचत की वृद्धि को दर्शाता है।
  • यह आपकी इंटेलिजेंस और सही फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें : Chanakya Niti: लाइफ में सक्सेस पाने के लिए सभी को याद रखना चाहिए ये 10 बातें

इस उपाय के फायदे

  • आर्थिक प्रवाह बना रहेगा – इससे आपके जीवन में लगातार धन की आवक होगी।
  • बचत बढ़ेगी – पैसा खर्च होने के बजाय संभलकर रहेगा और सेविंग्स मजबूत होगी।
  • फिजूलखर्ची कम होगी – यह उपाय अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने में मदद करेगा।
  • घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी – गमले में लगाए गए पौधे धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।
  • व्यवसाय और करियर में वृद्धि होगी – यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो बिजनेस या जॉब में ग्रोथ चाहते हैं।