सार

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा थीम अपनाने के लिए समय कम है? घर पर ही मिनटों में तिरंगा साड़ी, दुपट्टा और आउटफिट तैयार करने के आसान DIY तरीके जानें। सफेद कपड़ों को तिरंगे रंगों में रंगने, रिबन और मोटिफ का इस्तेमाल करने जैसे कई तरीके यहां दिए गए हैं।

कल यानी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोग झंडा फहराते हैं और गणतंत्र दिवस को मनाते हैं। बहुत सी जगहों पर यह दिन तिरंगा थीम के साथ मनाया जाता है, जिसमें तिरंगा सजावट से लेकर कपड़े और अन्य चीजें तिरंगा थीम में तैयार की जाती है। बहुत से लोग बहुत पहले ही तिरंगा थीम की शॉपिंग शुरु कर देते हैं, लेकिन बहुत से लोग शॉपिंग नहीं कर पाते हैं, ऐसे में आज हम आपको कुछ DIY टिप्स बताएंगे, जिससे आप घर पर ट्राई कलर थीम के आउटफिट बनाने के टिप्स बताएंगे। अगर आपको तिरंगा थीम पर तैयार होना है और समय कम है, तो ये आसान DIY ट्रिक्स आपकी मदद करेंगी। ये न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाएंगी, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक लगेंगी। इन आसान ट्रिक्स के साथ आप खुद को मिनटों में तिरंगा लुक दे सकती हैं।

DIY ट्राई कलर टिप्स जानें

1. साधारण सफेद साड़ी को बनाएं तिरंगा साड़ी:

  • सामग्री: सफेद साड़ी, नारंगी और हरे रंग का फैब्रिक पेंट, पेंट ब्रश।
  • साड़ी के पल्लू और बॉर्डर पर नारंगी और हरे रंग के स्ट्राइप्स बनाएं।
  • यदि समय कम हो, तो वॉशेबल रंगों का इस्तेमाल करें।

सिर्फ धूप नहीं काफी, कम है विटामिन D तो ये 4 चीजें कमी करेंगी पूरी

2. तिरंगा दुपट्टा बनाने का आसान तरीका:

  • सामग्री: सफेद दुपट्टा, नारंगी और हरे रंग का डाई।
  • दुपट्टे को तीन भागों में बांटें। एक तरफ नारंगी और दूसरी तरफ हरा रंग डाई करें। बीच में सफेद रंग रहने दें।
  • इसे जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें।

3. तिरंगा साड़ी के लिए रिबन का इस्तेमाल:

  • सामग्री: नारंगी, सफेद, और हरे रंग के रिबन, फैब्रिक गोंद।
  • साड़ी के बॉर्डर पर इन रिबनों को गोंद की मदद से चिपकाएं।
  • पल्लू पर रिबन का पैटर्न बनाकर इसे और आकर्षक बनाएं।

4. प्रिंटेड तिरंगा मोटिफ बनाएं:

  • सामग्री: तिरंगे थीम के मोटिफ्स, जैसे अशोक चक्र स्टैंसिल और फैब्रिक पेंट।
  • सफेद साड़ी या दुपट्टे पर मोटिफ्स को पेंट करें।
  • इसे सूखने दें और हल्के हाथ से आयरन करें।

5. तिरंगा बेल्ट से बढ़ाएं आकर्षण:

  • सामग्री: नारंगी, सफेद, और हरे रंग का फैब्रिक या साटन।
  • तीनों रंगों को सिलकर एक बेल्ट बनाएं।
  • इसे साड़ी के ऊपर पहनें ताकि आपका तिरंगा लुक और निखर सके।

बेकार नहीं संतरे का छिलके, 5 Facepack स्किन पर करेंगे मैजिक

6. तिरंगा ज्वेलरी से करें स्टाइल कंप्लीट:

  • तिरंगे रंग की चूड़ियां, झुमके या नेकलेस पहनें।
  • सफेद साड़ी या दुपट्टे के साथ तिरंगा ज्वेलरी आपको पूरी तरह देश भक्ति के रंग में रंग देगी।