Bun Hairstyle For Girls: अगर आप अपनी बिटिया के बालों में कुछ अलग और क्यूट हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, तो ट्राई करें ये हार्ट शेप बन हेयरस्टाइल। पुराने स्पंज डोनट और कार्डबोर्ड की मदद से घर पर ही बनाएं दिल के आकार का जूड़ा।
DIY Heart Bun For Kids: क्या आपको भी अपनी बच्ची के बालों में अलग-अलग तरह की हेयर स्टाइल बनाने का शौक है, लेकिन रंग बिरंगी क्लिप या हेयर बैंड्स बहुत ही महंगे आते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं दो ऐसी इंडियन जुगाड़ के तरीके जिससे आप अपनी बच्ची की बहुत ही खूबसूरत सी हार्ट शेप की हेयर स्टाइल बना सकती है वो भी घर में पड़ी हुई चीजों से। आइए आपको दिखाते हैं ऐसे ही दो वायरल वीडियो जिन्हें देखकर आप अपने बच्चों की हेयर स्टाइल बना सकते हैं...
पुराने डोनट से बनाएं हार्ट शेप हेयरस्टाइल
इंस्टाग्राम पर hairbyadelia नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप एक पुराने स्पंज डोनट की मदद से अपनी बिटिया के बालों में क्यूट से दिल के आकार की हेयर स्टाइल बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेटी के बालों में हाई पोनीटेल बना लें। अब एक स्पंज डोनट लेकर इस पर दो रबर बैंड ऐसे लगाए की एक दिल का आकार नजर आए। अब इस स्पंज डोनट को बीच से लेकर चोटी को निकाले और आजू-बाजू से इसे इकट्ठा करके हार्ट शेप दें। ऊपर से चाहे तो कुछ क्लिप्स और ग्लिटर लगाकर हेयर स्टाइल को पूरा करें।
और पढ़ें- Bun Hairstyles: मैरिड वूमन बनाएं 10 बन हेयरस्टाइल, सिंदूर लगाना और बाल संभालना होगा आसान
कार्डबोर्ड से बनाएं हार्ट शेप हेयरस्टाइल
हार्ट शेप हेयरस्टाइल बनाने के लिए आप घर में पुराने पड़े कार्डबोर्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे पहले ब्राउन कलर के कार्डबोर्ड को दिल के आकार का काटें। इसके बीच में बालों को निकालने के लिए एक होल बनाएं। बिटिया के बालों में हाई पोनीटेल बनाकर इसे अंदर ले जाए। सारे बालों को बाहर निकाले, दो पार्ट में बाल को डिवाइड करके एक रबर बैंड लगाएं। बाकी के बचे बालों को रोल करते हुए बन बनाएं। ऊपर से कुछ क्लिप्स लगाकर हेयर स्टाइल को पूरा करें। सोशल मीडिया पर ये हार्ट शेप बन हेयर स्टाइल खूब वायरल हो रही है। आप भी अपनी बिटिया के बालों में इस तरह की हेयर स्टाइल बना सकते हैं या खुद भी इस तरह की हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
