Best Out Of Waste: खाली हार्पिक की बोतल को फेंकने की बजाय बनाएं शानदार प्लांटर, ऑर्गेनाइजर, DIY लैंप और मोबाइल होल्डर। जानें आसान स्टेप्स और क्रिएटिव Best Out Of Waste आइडिया जो आपके घर को देंगे स्टाइलिश लुक।
Harpic Bottle Craft Ideas: बाथरूम की क्लीनिंग के लिए आप भी हार्पिक का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन खाली हार्पिक की बोतल से बहुत ही आसान और क्रिएटिव बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट पीस आप बना सकते हैं। ये न केवल आपकी क्रिएटिविटी को दिखाएंगे, बल्कि आपके घर को भी एक अलग और एसथेटिक लुक देंगे। आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही आसान और ट्रेंडी आइडिया जिसमें आप पुरानी खाली हार्पिक की बोतल से DIY क्राफ्ट्स करके इन्हें क्रिएटिव चीजों में बदल सकते हैं...
मिनी प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल
हार्पिक की बोतल का सबसे पॉपुलर और क्रिएटिव इस्तेमाल करने का तरीका मिनी प्लांटर है। बोतल को बीच से काट लें। इसके बाद ऊपर का हिस्सा काटे, नीचे के हिस्से में कुछ मिट्टी और पौधे लगाएं। चाहे तो कलर और पेंट करके इसे डेकोरेट कर सकते हैं। इस मिनी प्लांटर को आप अपनी बालकनी या टेबल डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाथरूम ऑर्गेनाइजर बनाएं
हार्पिक की खाली पड़ी बोतलों को अच्छी तरह से साफ करके आप इसका बाथरूम ऑर्गेनाइज बना सकते हैं। बोतल को साइड से कट करके खुला हिस्सा बना लें। किनारों को स्मूद करें, दीवार पर टंगे या टेबल पर रखें। फिर इसमें ब्रश, पेस्ट, रेजर जैसी बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखें।

स्टेशनरी होल्डर बनाएं
हार्पिक की पुरानी बोतल का इस्तेमाल करके आप स्टेशनरी होल्डर भी बना सकते हैं। बोतल को आधा काट लें। बाहर से कलर पेंट करें या फिर कलर्ड पेपर लगाएं, फिर इसके अंदर पेन, पेंसिल, ब्रश, कैंची या स्टेशनरी के सभी आइटम रखें।

DIY लैंप के रूप में करें इस्तेमाल
हार्पिक की पुरानी बोतलों को यूनिक लुक देने के लिए आप DIY लैंप बनाकर घर को डेकोरेट कर सकते हैं। बोतल पर डिजाइन कट करें, अंदर एलइडी लाइट डालें। बाहर से पेंट करें या ग्लिटर लगाएं, इससे नाइट लैंप जैसा इफेक्ट मिलता है।

मोबाइल होल्डर बनाएं
हार्पिक की बोतल का इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल का होल्डर भी बना सकते हैं। बोतल को यू शेप में काटें, नीचे छोटा स्लॉट बनाएं। प्लग के पास लटका दें। यह बहुत स्मार्ट और काम का आईडिया है, जिसमें आप अपने फोन को चार्ज करने के लिए होल्डर बना सकते हैं।
किचन या स्टोरेज बॉक्स के रूप में करें इस्तेमाल
छोटा सामान रखने के लिए आप हार्पिक की बोतल से स्टोरेज बॉक्स भी बना सकते हैं। बोतल को बड़ा सा कट करें, ऊपर ढक्कन या कपड़ा लगाएं। अंदर छोटी-छोटी चीजें रखें।

ध्यान रखें ये बातें- हार्पिक की बोतल को रीयूज करने के लिए सबसे जरूरी बात की बोतल को अच्छी तरह से धो लें, नहीं तो उसमें हार्पिक की स्मेल और केमिकल रह जाएंगे। बोतल को काटते समय सावधानी रखें। बच्चों के साथ क्राफ्ट बनाते समय बड़ों की मदद जरूर लें। इस तरह से आप हार्पिक की पुरानी बोतल का इस्तेमाल करके प्लांटर, ऑर्गेनाइज, पेन स्टैंड, लैंप जैसी कई सारी चीज बना सकते हैं।
