Propose Day Wishes In Hindi: अगर प्यार का इजहार करने में शर्म आती है, तो ये 20+ रोमांटिक प्रपोज डे मैसेज, शायरी और कोट्स आपके दिल की बात कहने में मदद करेंगे।
Romantic Propose Day quotes: वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। प्यार का इजहार करने के लिए ये बेस्ट डे माना जाता है। अब तक आप अपनी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, हस्बैंड या वाइफ को प्यार भरे अंदाज में प्रपोज नहीं कर पाए हैं, तो ये 20 से ज्यादा रोमांटिक और शायराना अंदाज वाले मैसेज प्रपोज डे पर आपको जरूर काम आएंगे...
प्रपोज डे मैसेज इन हिंदी (Happy Propose Day Wishes)
1. मेरी हर खुशी की वजह तुम हो, क्या मेरी जिंदगी बनोगे?
2. दिल ने कहा है तुमसे मोहब्बत बेइंतहा है, क्या तुम मेरा साथ दोगे?
3. आज प्रपोज डे है, और मैं तुमसे एक सवाल पूछना चाहता/चाहती हूं-क्या तुम मेरे हो जाओगे?
4. सिर्फ आज नहीं, हर दिन तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं।
5. इजहार-ए-इश्क आज जुबां से कर रहे हैं,
हम तुम्हें अपने दिल का जहां मान रहे हैं।

6. मेरी हर दुआ में तुम्हारा नाम आता है,
क्या तुम मेरी हर कहानी बनना चाहोगे?
7. मैं परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन तुम्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करूंगा/करूंगी।
8. आज नहीं कहा तो कब कहूं-I Love You Jaan
9. मेरी हर सुबह तुम्हारे नाम से शुरू हो,
हर शाम तुम्हारे साथ खत्म हो…
क्या तुम मेरी जिंदगी बनोगे?
और पढे़ं- ₹599 के अंदर Propose Day Gift Ideas, पहला गिफ्ट देखकर कोई मना नहीं कर पाएगा
10. आज इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है,
दिल की बात कहने का दिन है…
मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करता/करती हूं।
11. लफ्ज कम पड़ जाते हैं,
जब तुम सामने होते हो,
बस इतना जान लो, तुम ही मेरी दुनिया हो

प्रपोज डे शायरी (Propose Day Shayari in Hindi)
1. दिल की हर धड़कन में बस तेरा नाम है,
आज कह दू क्या तू ही मेरी जान है?
2. लफ्जों में बयां नहीं कर सकता इश्क अपना,
बस इतना समझ लो-तुम ही हो मेरा सपना
3. आज इजहार का दिन है,
दिल ने तुम्हें ही चुना है,
कबूल कर लो मेरा प्यार,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा है
4. तेरी एक मुस्कान पर हम सब हार बैठे,
आज बता रहे हैं कि हम तुमसे प्यार बैठे
5. साथ चलोगे क्या जिंदगी के हर मोड़ पर,
आज Propose Day है, जवाब दे दो इस दिल पर
6. ना चांद चाहिए, ना सितारे,
बस तुम मिल जाओ तो हर ख्वाब होंगे पूरे
ये भी पढे़ं- Propose Day 2025: GF लुटाएगी प्यार ! देखें प्रपोज डे पर प्रपोज करने के 5 तरीके
7. हर दुआ में तेरा नाम आता है,
आज दिल तुझसे बस इतना कह जाता है
क्या तुम मेरी हो जाओगे?

8. मेरी हर खुशी की वजह तुम हो,
आज कहता हूंमेरी दुनिया तुम हो
9. इश्क है तुमसे, ये आजतक नहीं कह सका,
बस आज हिम्मत करके कह रहा हूँ
10. तेरे साथ जीने का अरमान है,
आज Propose Day पर बस यही एलान है
