सार

सूती कपड़ों का रंग और चमक बरकरार रखने के लिए Drycleaner के 7 स्मार्ट हैक्स। सिरका, नमक, फिटकरी और ठंडे पानी जैसे घरेलू नुस्खों से कपड़ों को नया जैसा रखें।

सूती (Cotton) कपड़े जितने आरामदायक और स्किन-फ्रेंडली होते हैं, उतने ही नाजुक भी होते हैं — खासकर धोने पर उनके रंग जल्दी उड़ जाते हैं, कपड़े ढीले पड़ने लगते हैं, और वो पहले जैसी चमक खो देते हैं। लेकिन आज हम आपको Drycleaners के कुछ स्मार्ट हैक्स आपको बताएंगे, जिससे आपके सूती कपड़े फटने तक नए जैसे दिखेंगे, वो बिना रंग उड़े।

Drycleaner के 7 Smart Hacks जो सूती कपड़ों के रंग और चमक को बरकरार रखें

1. पहली बार पहनने से पहले Vinegar Wash जरूर करें

  • नया सूती कपड़ा पहनने से पहले उसे 1 बाल्टी ठंडे पानी में 1 कप सफेद सिरका (Vinegar) डालकर 15-20 मिनट भिगो दें।
  • इससे कपड़े का रंग सेट हो जाता है और अगली धुलाई में रंग उड़ने की संभावना कम हो जाती है।

2. नमक और फिटकरी वाला पानी – रंग को लॉक करने का देसी तरीका

  • हर बार धुलाई से पहले कपड़ों को नमक और फिटकरी वाले पानी में 10 मिनट डुबोएं।
  • 1 बाल्टी पानी + 2 चम्मच नमक डालकर कपड़े भिगोएं, इससे रंग फीका नहीं होगा।

3. गर्म पानी से तौबा – हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

  • सूती कपड़ों को गर्म या गुनगुने पानी से न धोएं। इससे उनका रंग उड़ सकता है और कपड़ा सिकुड़ सकता है।
  • ठंडे पानी से हाथ से धोना सबसे बेहतर है।

4. डिटर्जेंट का सही चुनाव – हार्श नहीं, माइल्ड चुनें

  • मार्केट में कई माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट आते हैं, जो रंगीन कपड़ों के लिए खास बनाए जाते हैं।
  • सर्फ एक्सेल मेटिक (Front Load), लिज़ोल लॉन्ड्री सैनिटाइजर या वूलाइट जैसे विकल्प सही रहते हैं।

5. सीधे धूप में सुखाने की गलती न करें

  • तेज धूप में सूती कपड़े का रंग जल्दी उड़ जाता है।
  • कपड़ों को हमेशा छांव में या उल्टा करके सुखाएं – यानी कपड़े की प्रिंट या रंगीन साइड को अंदर करें।