- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Gudi Padwa 2023 : गुड़ी पड़वा में खुद को करना है स्टाइल, तो माधुरी दीक्षित समेत इन अदाकारों से ले टिप्स
Gudi Padwa 2023 : गुड़ी पड़वा में खुद को करना है स्टाइल, तो माधुरी दीक्षित समेत इन अदाकारों से ले टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क. 22 मार्च को जहां देश भर में चैत्र नवरात्रि की धूम है। वहीं, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में उगादी फेस्टिवल की धूम है। पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार हिंदू आज नया साल मनाते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
हर पर्व त्योहार की तरह महिलाएं गुड़ी पड़वा (gudi padwa 2023) में भी खुद को सजाती संवारती हैं। विशेष तरीके से साड़ी पहनती हैं। स्पेशल ज्वेलरी पहनकर वो अपने लुक को कंप्लीट करती हैं। अगर आप भी खुद को इस त्योहार में सजाना संवारना चाहती हैं तो अदाकारों से फैशन आइडिया ले सकती हैं। तो चलिए नीचे दिखाते हैं।
आप में से जो गुड़ी पड़वा मना रहे हैं, उनके लिए कृति सेनन का मराठी लुक ट्राई कर सकती हैं। हरे और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में वो काफी हसीन लग रही हैं। चांदबाली, लेयर्ड नेकलेस, हरी और सुनहरी चूड़ियां और सिग्नेचर नथनी से उन्होंने खुद को सजाया है। चंद्रकोर टीका के साथ अपने रूप को निखारना न भूलें।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने उगादी और गुड़ी पड़वा पर पिंक साड़ी को चुना। सिल्क साड़ी और आधी बाजू के कॉलर वाली ब्लाउज में वो काफी हसीन लग रही हैं। इस खास मौके पर उनकी मां ने पिंक साड़ी पहनी है। जबकि बहन शमिता शेट्टी ने रेड सूट। बालों में गजरा और झुमका लगाना अदाकाराओं की तरह ना भूलें।
श्रद्धा कपूर गुड़ी पड़वा के लिए पीले रंग की नौवारी साड़ी और ब्लू कलर के ब्लाउज में नजर आई थीं। उनके इस लुक्स को काफी पसंद किया गया था। नाक में नथ, चंद्राकर बिंदी और खास मराठी ज्वैलरी में वो मराठी मुल्गी बनी दिखाई दी थी। आप भी अदाकारा की तरह खुद को स्टाइलिश इस पर्व में बना सकती हैं।
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली धूमधाम से गुड़ी पड़वा मनाती हैं। वो मूल रूप से महाराष्ट्रियन हैं। नौवारी साड़ी और महाराष्ट्रियन नथ बेहद प्यारी लग रही हैं। आप भी कुछ इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित भी गुड़ी पड़वा काफी शानदार तरीके से मनाती हैं। वो इस दिन महाराष्ट्रीय लुक्स में नजर आती हैं। महाराष्ट्रियन नथ में वो बला की सुंदर लगती हैं। बता दें कि महाराष्ट्रियन नथ पूरे देश में लोगों की पसंद है। इसका आकार बेहद अलग होता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत दिखता है।
महाराष्ट्रियन लुक के लिए आप अंकिता लोखंडे से टिप्स ले सकती हैं। नौवारी साड़ी के साथ सिग्नेचर नथ और मोतियों का हार पहनकर वो काफी सुंदर लग रही हैं। इसके साथ आप लाल दुपट्टा कैरी करके लुक को अदाकारा की तरह कंप्लीट कर सकती हैं। मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया है।