Goa Beach Stylish Outfits for Summer: गोवा वेकेशन के लिए बिकिनी की जगह कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट्स चुनें। यहां कुछ लेटेस्ट और परफेक्ट कॉटन-लिनन जैसे हल्के फैब्रिक वाले ऑप्शन।
गोवा बीच वेकेशन पर ऐसा आउटफिट चुनना जरूरी है जो बोल्ड भी लगे, फोटो में खूबसूरत भी आए और गर्मी में आरामदायक भी हो। बिकिनी के बजाय आजकल मैक्सी, मिडी, शॉर्ट सनड्रेस और काफ्तान जैसे ऑप्शंस ज्यादा पसंद किए जाते हैं क्योंकि ये बीच से केफे और सनसेट डिनर तक आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। हल्के और बीद्रेबल फैब्रिक जैसे कॉटन, लिनन, रियॉन और शिफॉन बसे अच्छे रहते हैं। यहां देखें बीच वेकेशन फ्रेंडली आउटफिट ऑप्शन, जो बिना बिकिनी के भी आपको स्टनिंग लुक देंगे।
व्हाइट लॉन्ग मैक्सी ड्रेस
Goa के लिए यह सबसे क्लासिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली ड्रेस मानी जाती है। लंबी, हवा में उड़ती हुई मैक्सी ड्रेस बीच के माहौल में बहुत सुंदर लगती है। अगर इसमें साइड स्लिट, स्पेगेटी स्ट्रैप या ऑफ-शोल्डर पैटर्न हो, तो लुक और भी बोल्ड लगता है। सफेद रंग सनसेट और बीच फोटोज में बहुत शानदार दिखता है। इसे फ्लैट सैंडल, सनग्लासेस और स्ट्रॉ हैट के साथ पहनें।
और पढ़ें - Cut Sleeve Blouse: समर वार्डरोब के लिए 7 कट स्लीव ब्लाउज, फैशन भी स्टाइल भी

शॉर्ट फ्लोरल सनड्रेस
अगर आप डे आउटिंग, बीच वॉक या केफे होपिंग के लिए कुछ क्यूट और कंफर्टेबल चाहती हैं, तो शॉर्ट फ्लोरल सनड्रेस बेस्ट रहती है। घुटनों से ऊपर लेंथ वाली यह ड्रेस गर्मी में बहुत एयरी फील देती है। पीच, येलो, टरक्वॉइज, पिंक और ट्रॉपिकल प्रिंट्स गोवा वाइब को और बढ़ा देते हैं। यह डे-टाइम लुक के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
काफ्तान ड्रेस
अगर कंफर्ट आपकी पहली प्रायोरिटी है, तो काफ्तान ड्रेस जरूर ट्राय करें। यह लूज फिट होती है और गर्मी में बॉडी को ब्रीदेबल फील देती है। गोवा के लिए एब्सट्रैक्ट प्रिंट, टाई-डाई या ब्राइट कलर्स वाले कफ्तान्स बहुत ट्रेंड में हैं। इसे बीच कवर-अप की तरह और लंच डेट के लिए भी पहना जा सकता है।

वन-शोल्डर लॉन्ग ड्रेस
सनसेट डिनर, बीच वियर और नाइट फोटोज के लिए वन-शोल्डर ड्रेस बहुत ग्लैमरस लगती है। एक शोल्डर एक्सपोज होने से नैचुरली बोल्ड लुक आता है। अगर फैब्रिक शिफॉन या साटन हो, तो यह और भी प्रीमियम फील देती है। सनसेट बैकग्राउंड में यह बहुत स्टनिंग लगती है।
और पढ़ें - Deo DIY Hacks: डियो बोतल से बनाएं 7 DIY, देखने में लगेंगे सुपर एक्सपेंसिव
शॉर्ट रैप ड्रेस
यह ड्रेस वेस्ट को स्लिम दिखाती है और बॉडी पर बहुत फ्लेयरिंग लगती है। रैप पैटर्न होने की वजह से इसमें फिटिंग भी बहुत अच्छी आती है। गोवा ट्रिप के लिए फ्लोरल या सॉलिड ब्राइट कलर रैप ड्रेस बहुत स्टाइलिश लगती है। इसे सैंडल्स और शेल इयररिंग के साथ पहनें।
क्रोशे और नेट बीच ड्रेस
अगर आप थोड़ा ट्रेंडी और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो क्रोसेट या नेट ड्रेस शानदार रहती है। यह बहुत फैशनेबल बीच वाइब देती है। इसे शॉर्ट इनर स्लिट या साइकलिंग शॉर्ट्स के साथ पहन सकती हैं ताकि लुक क्लासी और कंफर्टेबल भी रहे।

मिडी कॉटन ड्रेस
अगर लॉन्ग और शॉर्ट के बीच बैलेंस्ड ऑप्शन चाहिए, तो मिडी कॉटन ड्रेस चुनें। यह साइट सीइंग, मार्केट घूमने और बीच केफे के लिए परफेक्ट रहती है। कॉटन या लिनन फैब्रिक वाली मिडी ड्रेस गर्मी में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहती है।
