लो बजट में विंटेज लुक ! गोवा फेमस Handcrafted Tiles से सजाएं हर कोना
Handcrafted Ceramic Tile Decor: कम बजट में घर को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाना चाहते हैं? जानिए गोव फेमस हैंड क्राफ्ट टाइल्स से लिविंग रूम, किचन और वॉड डेकोरेशन से यूनिक और किफायती आइडियाज।

आज के मॉडर्न जमाने में घर का हर कोना सजाने के लिए लोग पैसा पानी की तरह बहाते हैं। अगर आपने भी हाल में घर बनवाया है लेकिन समझ नहीं आ रहा इंटीरियर कैसे करें और बजट भी कम हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। घर को चार्मिंग बनाएं गोवा फेमस Handcrafted Ceramic Tile काम आएंगे, इनकी हेल्प से आप केवल बैठक वाला कमरा ही नहीं बल्कि वॉल डेकोर भी कर सकती हैं। यहां देखें कुछ ऐसी आइडियाज जो बजट फ्रेंडली होने के साथ यूनिक लुक भी देते हैं।
मिरर डेकोरेशन आइडियाज
अगर आप लिविंग रूम या फिर डाइनिंग एरिया को सजाने की सोच रही हैं तो इस तरह हैंडक्राफ्टेड सेरेमिक टाइल्स चुनें। तस्वीर में स्क्वायर शेप शीशे को मेडेटेरियन और पुर्तगाली वाइब देने वाले अजुलेजो टाइल्स से सजाया है। ये वॉल को फोकल फप्वाइंट बनाते हुए कमाल का आर्टिस्टिक लुक देते हैं।
लिविंग रूम वॉल आर्ट
जरूरी नहीं है कि हर वक्त दीवारों पर महंगे पैनल या फिर शोपीस का इस्तेमाल किया जाए। इसकी बजाय आप हैंडक्राफ्ट पैटर्न पर आने वाले टाइल्स को ग्रिड पैटर्न पर लगाएं, ये दिखने में बिल्कुल आर्ट गैलरी लुक देने में कमी नहीं रखेंगे।
ये भी पढ़ें- Water Gallon Planter: पानी का गैलन फेंके नहीं, बालकनी के लिए तैयार करें डेकोरेटिव प्लांटर
स्टेयर वॉल डेकोरेशन
मुख्य दीवारों को छोड़कर स्टेयर वॉल सजाएं। इस जगह पर अक्सर लोग फोटो फ्रेम लगाना पसंद करते हैं लेकिन आप इस अवधारणा को तोड़ते हुए सेरेमिक हैंडक्राफ्टेड टाइल से घर सजाएं। इसमें छोटे-छोटे टाइल्स को फोटो फ्रेम में लगाया है जो ग्रिड पैटर्न पर है। अगर आप कुछ अलग और हटकर चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- कलरफुल शाइन ! रंग बिरंगी राजकोट झांझर के टॉप डिजाइन
सेरेमिक टाइल हुक रैक
विंटेज फंक्शनल होम एक्सेसरी से इंस्पायर्ड ये हुक रैक किचन सजाने का बहुत ही स्मार्ट आइडिया है। अगर आप ज्यादा भरा और हैवी डिजाइन नहीं पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। इसमें चाबियों से लेकर, टॉवल, चम्मच और छोटे-छोटे समान लटकाएं जा सकते हैं।
सेरेमिक टाइल फोटो गैलरी
अगर आप ऐसा कुछ ढूंढ रही हैं जो यूनिक लगने के साथ किफायती भी हो लिविंग रूम के लिए सेरेमिक टाइल्स फोटो आर्ट बढ़िया विकल्प है। इसे आप टीवी वॉल या फिर कॉर्नर भी लगा सकती हैं। बाजार में फोटो फ्रेम संग इसकी ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी।
हैंडक्राफ्ट सेरेमिक टाइल की खासियत
- Handcrafted Tiles को मशीन से नहीं बल्कि कारीगर खुद हाथ से तैयार करते हैं
- इन टाइल्स की बनावट अलग होती है और कभी भी दो टाइल एक जैसे नहीं लगते हैं
- गोवा टाइल्स में अलग-अलग शेड्स और वेरिएशन देखने को मिलते हैं
- हैंडक्राफ्टेड टाइल्स को पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवाया जा सकता है