- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Lipstick Shades: Top 6 लिपिस्टिक शेड्स, जो आपके प्लम्प होठों को देगी अट्रैक्टिव लुक
Lipstick Shades: Top 6 लिपिस्टिक शेड्स, जो आपके प्लम्प होठों को देगी अट्रैक्टिव लुक
Lipstick For Plump lip Girls: फुल और प्लम्प लिप्स के लिए सही लिपस्टिक शेड चुनना जरूरी है। यहां जानें 6 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स जैसे न्यूड पिंक, रेड, मॉव, वाइन और ब्राउन न्यूड, जो आपके लुक को देंगे परफेक्ट ग्लैम और एलिगेंट टच।

अगर आपके होंठ मोटे और प्लम्प हैं, तो सही लिपस्टिक शेड्स चुनना जरूरी है। गलत शेड्स की लिपस्टिक लगाने पर पूरी पर्सनालिटी खराब लगती है। सही लिपिस्टिक शेड्स न सिर्फ आपके फीचर्स को बैलेंस करते हैं, बल्कि पूरे मेकअप को ग्लैम और क्लासी टच भी देते है। यहां जानिए फुल लिप्स के लिए 6 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, जो हर स्किन टोन पर सूट करते हैं।
न्यूड पिंक लिपस्टिक
फुल लिप्स पर न्यूड पिंक शेड बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। यह शेड डेली वियर और ऑफिस मेकअप के लिए परफेक्ट है। एथनिक वियर के साथ-साथ आप इसे वेस्टर्न पर भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप सूटेबल लुक चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है।
क्लासिक रेड लिपस्टिक
रेड लिपस्टिक के कई सारे शेड्सआते हैं। आप अपने लिए क्लासिक शेड चुनें। यह लिप को ग्लैमरस टच देती है। अगर आपको नाइट पार्टी या फिर संगीत फंक्शन में शामिल होना है और लिप को बोल्ड टच देना है, तो फिर क्लासिक रेड लगाएं। ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ तो लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं।
मॉव पिंक शेड लिपस्टिक
अगर आप ज्यादा लाउड नहीं, बल्कि हल्का शेड लिप के लिए खोज रही हैं, तो फिर मॉव पिंक गुड ऑप्शन है। डेली यूज से लेकर छोटी-मोटी पार्टी में आप इसे अपने लिप पर लगाकर अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
बेरी या वाइन लिपस्टिक
अगर आप अपने होंठ को ज्यादा हॉट या ग्लैमराइज करना चाहती हैं, तो नाइट पार्टी के लिए बेरी या वाइन शेड चुन सकती हैं। ये आपके लुक को ज्यादा मेच्योर तरीके से उभारता है।
मॉव पिंक शेड लिपस्टिक
अगर आप ज्यादा लाउड नहीं, बल्कि हल्का शेड लिप के लिए खोज रही हैं, तो फिर मॉव पिंक गुड ऑप्शन है। डेली यूज से लेकर छोटी-मोटी पार्टी में आप इसे अपने लिप पर लगाकर अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
और पढ़ें: Hina Khan Blouse: लगेंगी परफेक्ट मॉडर्न कुड़ी, ट्राई करें हिना खान से 6 ब्लाउज
ब्राउन न्यूड
ब्राउन न्यूड शेड आजकल काफी ट्रेंड में है। यह फुल लिप्स को नेचुरल लेकिन डिफाइंड लुक देता है और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ खास तौर पर अच्छा लगता है। जिनके होठ बड़े हैं, उन्हें मैट फिनिश लिपस्टिक लगने चाहिए, ये होठों को ज्यादा शार्प दिखाते हैं। ज्यादा ग्लॉसी लिपस्टिक होठों को और बड़े दिखा सकते हैं। लिप लाइनर सबसे पहले सही तरीके से लगाएं और फिर लिपस्टिक को होठों पर फिल करें।
और पढ़ें: Over Makeup करें यूं फिक्स, इस वेलेंटाइन डे काम आएंगी 6 गर्ल्स ट्रिक