फलों के छिलके फेंकने की बजाय, उनसे घर पर ही पौधों के लिए ज़बरदस्त टॉनिक बनाएं! सूखा और लिक्विड, दोनों तरह के फर्टिलाइज़र बनाने की आसान विधि और इस्तेमाल का तरीका जानें। 3 दिन में ही दिखेगा असर!
अक्सर लोग फलों के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपतो पता है कि फलों का ये छिलका बेकार नहीं बल्कि बहुत काम का है और इसका इस्तेमाल आप खाद बनाकर पौधों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पौधे बढ़ नहीं रहे हैं या मुरझा रहे हैं, तो महंगे कैमिकल्स पर पैसे खर्च करने से बेहतर है एक बार आज़माएं "फलों के छिलकों से बना टॉनिक"। यह पूरी तरह प्राकृतिक, असरदार और फ्री है। 3 दिन में फर्क दिखना शुरू हो सकता है – पत्तियां हरी-भरी होंगी और नई कोपलें दिखेंगी। यहाँ विस्तार से बताया गया है कि आप फलों के छिलकों से दो तरह के फर्टिलाइज़र – सूखा और लिक्विड कैसे बना सकते हैं और कैसे व कब इस्तेमाल करना चाहिए।
1. सूखा फर्टिलाइजर (Dry Fruit Peel Fertilizer) कैसे बनाएं
सामग्री:
- केले, संतरा, सेब, अनार, पपीता, आम, तरबूज जैसे फलों के छिलके
- अखबार या ट्रे
- धूप
विधि:
- छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- छांव या हल्की धूप में 5-7 दिन तक सुखाएं। (धीरे-धीरे कुरकुरे हो जाएंगे)
- सूखने के बाद मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें।
फायदे:
- पौधों की जड़ों को ताकत देता है।
- मिट्टी की क्वालिटी सुधारता है।
- नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- महीने में 1 बार हर गमले की मिट्टी में 1-2 चम्मच डालें।
- डालने के बाद थोड़ा पानी जरूर दें।
2. लिक्विड फर्टिलाइज़र (Liquid Peel Fertilizer / Bio-Enzyme) कैसे बनाएं
सामग्री:
- 1 कप फलों के छिलके (केला, संतरा, आम आदि)
- 2 चम्मच गुड़
- 1 लीटर पानी
- प्लास्टिक की बोतल
विधि:
- सभी सामग्री बोतल में डालें।
- ढक्कन ढीला रखें ताकि गैस निकल सके।
- बोतल को 7-10 दिन तक छांव में रखें, रोज़ एक बार हिलाएं।
- 10 दिन बाद इसे छान लें। (ये बन गया आपका बायो-एंजाइम फर्टिलाइज़र)
फायदे:
- पत्तियों में हरियाली लौटाता है।
- पौधों की ग्रोथ तेज करता है।
- फूलों की संख्या बढ़ाता है।
- कीट-मक्खियों से बचाव करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- इस लिक्विड को 1:10 के अनुपात में पानी में मिलाएं (1 कप लिक्विड + 10 कप पानी)।
- हफ्ते में 1 बार सुबह के समय पौधों की जड़ों में डालें।
- स्प्रे बोतल में डालकर पत्तियों पर भी छिड़क सकते हैं।
इसका उपयोग कब और कैसे करें:
- उद्देश्य टॉनिक प्रकार प्रयोग समय आवृत्ति
- सामान्य बढ़वार सूखा या लिक्विड सुबह 7-10 बजे हफ्ते में 1 बार
- मुरझाए पौधे लिक्विड सुबह और शाम दोनों 3 दिन लगातार
- फूलों की वृद्धि सूखा + लिक्विड हफ्ते में 1 बार हर 7 दिन
- कीट नाशक स्प्रे पतला लिक्विड पत्तियों पर छिड़कें हर 4 दिन
टिप्स:
- छिलकों में नींबू, प्याज या लहसुन का उपयोग न करें (ये पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं)।
- लिक्विड फर्टिलाइज़र को 2 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
- बारिश के मौसम में कम इस्तेमाल करें, ताकि ज्यादा नमी न हो।