Blouse Sleeve Design Latest: आजकल हर साड़ी के साथ परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन चुनना मुश्किल है। यहां जानिए लेटेस्ट 3/4 स्लीव ब्लाउज डिजाइनों के शानदार फोटो और टिप्स, जो आपको डेलीवियर और पार्टी लुक दोनों के लिए स्टाइलिश बनाएंगे।

3/4 Sleeve Blouse Designs Photos: आजकल हर साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन (Blouse Design) बनवाना बहुत मेहनत भरा काम है। इस परेशानी से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं Readymade Blouse खरीदने लगी है लेकिन ये पार्टी लुक के लिए तो ठीक रहता है पर डेलीवियर के लिए कौन सी डिजाइन चुनें। ये सभी को परेशान करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए Blouse Sleeve की न्यू डिजाइन लाए हैं। जो किसी भी ब्लाउज के साथ शानदार लुक देगी। आप भी ये डिजाइन जरूर ट्राई करें।

1) Puff Sleeve Floral Blouse Design

फ्लोरल वर्क फैब्रिक पर ब्लाउज रिच लुक देता है। ये डेली-पार्टी वियर लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां शीर-फ्लोरल फैब्रिक पर पफ स्लीव डिजाइन दी गई है। ब्लाउज को रफल डिटेलिंग और जरी बॉर्डर वर्क खूबसूरत बना रहा है। जबकि नेक V Neck रखी गई है। जो बहुत ग्लैमरस लुक दे रहा है।

टिप- वैसे तो ये ब्लाउज हैवी फैब्रिक पर है लेकिन आप हूबहु डिजाइन कॉटन या सिल्क फैब्रिक पर भी सिलवा सकती है।

2) Ruffle Sleeve Design

रफल स्लीव वाला ब्लाउज डिजाइन साड़ी में जान डाल देता है। अगर साड़ी हल्की है तो इस ब्लाउज को ट्राई करें। यहां पर स्लीव में थोड़ा ट्विस्ट जोड़ते हुए इसे थ्री डी में रखा गया है। जबकि स्लीव के लिए नेट नहीं ऑर्गेंजा फैब्रिक इस्तेमाल हुआ है। जो ज्यादा लेयर्ड वॉल्यूम को ड्रामेटिक और फेमिनिन लुक देती है।

टिप- ये स्लीव डिजाइन हर तरह के ब्लाउज पर बनवा सकती हैं लेकिन आप इसे बोट नेकलाइन पर सिलवा सकते हैं। जो इसे रॉयल लुक देने में कमी नहीं रखेगी।

3) Simple Sleeve Blouse Design

स्वीटहार्ट नेकलाइन पर अक्सर महिलाएं स्लीवकट लुक पसंद करती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। स्वीटाहार्ट नेकलाइन ब्लाउज को रोमांटिक लुक देता है। यहां पर शीर फैब्रिक में पफ+रफल स्लीव लगी हैं जो वाकई खूबसूरत लुक दे रहा है।

टिप- आप इसे किसी भी ऑर्गेंजा या सिंपल नेट साड़ी के साथ स्टाइल कर गॉर्जियस डीवा लग सकती हैं।

4) Butterfly Sleeve Design

बटरफ्लाई स्लीव रिच और डिसेंट लगती है। अगर आप पार्टी वियर साड़ी के लिए ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इस तरह के स्लीव से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनमें नेकलाइन हाई फ्रिल रखी जाती है। जो गले के चारों तरफ घेरदार लुक क्रिएट करती हैं। आप भी Unique Blouse की तलाश में हैं तो इसे चुनें।

टिप- बटरफ्लाई स्टाइल स्लीव बनवाते वक्त हमेशा पतले नेट का यूज करना चाहिए। ये स्लीव्स को वॉल्यूम देती है।

5) Backless Blouse Sleeve Design

बैकलेस ब्लाउज बहुत बोल्ड लुक देता है। इसे आप कॉटन से लेकर सिल्क साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यहां पर इसे Tie Knot पर तैयार किया गया है। जबकि Multi Layer Ruffle Sleeves ब्लाउज को सेसी लुक दे रही है।

टिप- बैकलेस ब्लाउज के साथ जब भी लेयर्ड स्लीव बनवाएं, तो नेट,टिशू या फिर ऑर्गेंजा फैब्रिक का इस्तेमाल करें। ये रफल्स को अच्छे से फ्लो करने के साथ वॉल्यूम भी कमाल का देता है