Fabric Wall Decor Ideas: कम बजट में घर सजाने के आसान तरीके ढूंढ रहे हैं तो बिना पैसे खर्च किए पुराने फैब्रिक से बनाएं खूबसूरत वॉल डेकोर, हैगिंग और फोटो फ्रेम, जो लिविंग रूम को देंगे कोजी और स्टाइलिश लुक।

घर छोटा हो या बड़ा होम इंटीरियर अच्छा होना चाहिए। Home Decor के लिए हर किसी का बजट लाखों का नहीं होता। ऐसे में कम बजट में ऐसी चीजें ढूंढना मुश्किल है जो दिखने में अच्छी भी लगे और लो प्राइस में फिट भी हो जाए। आपको भी रंगाई-पुताई से लेकर होम डेकोर आइटम खरीदने की चिंता सता रही है तो इंटीरियर में पैसे खर्च करने की बजाय स्मार्ट तरीका अपनाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, घर में रखें पुराने फैब्रिक से सजावट करने का आसान तरीका, जो लिविंग रूम, बेडरूम से बाल्कनी को खूबसूरत दिखाने के साथ एस्थेटिक और कोजी लुक भी देगा।

पुराने फैब्रिक से सजाएं दीवार

Bedroom Decor Ideas में फैब्रिक वॉल डेकोर बिना पैसे खर्च किए कमरे को रॉयल, वार्म और आर्टिस्टिक लुक देना का शानदार तरीका है। इसमें छोटे-छोटे अलग-अलर रंग के कपड़ों को पैनल में लगाया जाता है, जो सस्टेनबल होने के साथ यूनिक ऑप्शन है। इस लुक के लिए वेलवेट, कॉटन, सिल्क और हैंडलूम फैब्रिक का इस्तेमाल करें। आप बोहोमियन और विंटेज क्लासिक स्टाइल में इसे चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Gulabi Pajeb Designs: चांदी की पायल में गुलाबी ट्विस्ट, खरीदें स्टोन वर्क पाजेब डिजाइन्स

फैब्रिक हैंगिंग वॉल डेकोर

घर को वाइब्रेंट लुक देने के लिए घर में रखें पुराने फैब्रिक से हैगिंग वॉल डेकोर भी बना सकते हैं। इसमें ट्राइंगल शेप में टैपेस्ट्री लुक देते हुए डोरी की मदद से लटकाया गया है। साथ में छोटे-छोटे टैसल्स इसे बोहो लुक देते हैं। आप इसे कॉटन, जूत या सिल्क फैब्रिक पर बनाएं। साथ में मिरर, रंगीन धागे और कौड़ियों का यूज इसे और भी खूबसूरत बनाएगा। लिविंग रूम से लेकर पूजा घर या फिर लो सिटिंग एरिया में ये लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Summer Hairstyles: खुली जुल्फें नहीं करेंगी परेशान, गर्मी के लिए सेव करें 7 हेयरस्टाइल

फैब्रिक से बनाएं फोटो फ्रेम

गैलरी वॉल लेआउट कम पैसों में घर को सजाने का बढ़िया दिखाने का अच्छा तरीका है। इसमें विभिन्न-विभिन्न डिजाइन को फोटो फ्रेम में लगाया गया है जो कि रस्टिक लुक देती है। आप इसे 3, 5 या 7 फोटो सेट में लगाएं। यह इंटेलेक्चुअल वाइब के लिए बेस्ट है। आप एक ही रंग के अलग-अलग पैटर्न वाले कपड़े चुन सकते हैं, या फिर पूरी तरह से 'रंग-बिरंगा' (Multi-color) थीम रख सकते हैं जैसा फोटो में है। यह फ्लैट और अपार्टमेंट के लिए परफेक्ट च्वाइस है। 

फैब्रिक वॉल का ध्यान कैसे रखें ?

  • अगर आप फैब्रिक वॉल लुक चाह रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-
  • कपड़े पर धूल जल्दी जमती है, समय-समय पर साफ करते रहें
  • 15-20 दिन में वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें
  • किचन और बालकनी में फैब्रिक आर्ट चाहिए तो स्टेन रेसिस्टेंट क्लोथ चुनें, ताकि दागों से बचा जा सके।