How electric spin mop works: क्या आप फर्श साफ करने का कोई आसान तरीका ढूंढ रहे हैं? जानें कि 3000 रुपये से कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्पिन मॉब घर की सफ़ाई को कितना आसान, तेज़ और असरदार बना सकता है।
किसी दिन अगर कामवाली ना आए, तो घर में झाड़ू-पोछा लगाना मानों घंटे का काम हो जाता है। अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्पिन मॉप खरीद लेते हैं, तो यकीन मानिए आपकी झंझट ही खत्म हो जाएगी। इलेक्ट्रिक स्पिन माप बिजली से चलता है या फिर रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल होता है। स्विच ऑन करते ही इसका हेड अपने आप घूमने लगता है और बिना मेहनत के ही पूरा घर साफ हो जाता है। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक स्पिन माप में क्या खासियत होती हैं।
क्यों खास है इलेक्ट्रॉनिक स्पिन मॉप?
इलेक्ट्रॉनिक स्पिन माप में रोटेटिंग हेड होता है। मॉप का हेड इतनी तेजी से घूमता है कि जमीन में जमी हुई धूल और गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसमें आपको सिर्फ मॉप को आगे से पीछे की ओर मूव करना होता है। मॉप में लगे माइक्रोफाइबर धूल को अच्छी तरीके से साफ करते हैं और बार-बार दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने से मेहनत भी नहीं लगती और ना ही झुकना की समस्या होती है। बुजुर्ग लोग भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
और पढ़ें: Salt Pepper Container: नमक मिर्च जार के यूनिक डिजाइन से डाइनिंग टेबल को दें लग्जरी लुक
इलेक्ट्रिक स्पिन मॉप कैसे यूज करें?
अगर आपने इलेक्ट्रॉनिक स्पिन माप खरीद लिया है, तो उसे चलाना सीखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको मॉप में बने वॉटर स्टोर में पानी और क्लीनर डालना पड़ेगा। कुछ मैप में ऐसी फैसीलिटीज नहीं रहती है, तो ऐसे में आपको बाल्टी में पानी भरना और उसमें क्लीनर बनाना पड़ेगा। इसको पहले चार्ज जरूर कर लें। जैसे ही आप इसे स्विच ऑन करेंगे, इसका पैड खुद ब खुद पानी में डुबकर निचुड़ जाएगा ताकि ज्यादा पानी न रहे। अब मॉप को धीरे-धीरे फर्श के गंदगी वाले हिस्से में चलाएं। कुछ इलेक्ट्रॉनिक मॉप्स में हाई स्पीड मोटर होती है और मल्टी ब्रश हेड्स भी होते हैं, जो टाइल्स से लेकर बाथरूम तक को साफ कर सकते हैं।
नोट: आप अमेजन, मित्रा से लेकर विभिन्न ई कॉमर्स वेबसाइट से इलेक्ट्रिक स्पिन मॉप खरीद सकते हैं। कम से कम 60–90 मिनट रन टाइम वाला मॉप लें, ताकि एक बार में पूरा घर साफ हो सके।
और पढ़ें: Juice Straw Craft: जूस स्ट्रा का डेकोरेटिव यूज, घर के लिए बनाएं 5 होम डेकोर आइटम
