Eid easy mehndi design simple front hand: ईद पर समय कम है? चिंता न करें! ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स आपको देंगे फेस्टिव लुक, वो भी बिना किसी झंझट के। मिनिमल से लेकर अरेबिक, हर स्टाइल में पाएं ईद रेडी लुक।

ईद के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी के साथ सबसे खास होता है मेहंदी का जादू। लेकिन हर बार फुल हैंड और भारी-भरकम डिजाइंस बनवाने का समय किसी से पास नहीं होता है। ऐसे में सिंपल, मिनिमल और क्विक मेहंदी डिजाइंस ही सबसे बड़ी राहत बनकर सामने आते हैं। आज की मॉडर्न लड़कियों को कुछ ऐसा चाहिए जो कम समय में ज्यादा स्टाइलिश दिखे, साथ ही Eid Vibe को भी पूरा करे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडी लेकिन सिंपल मेहंदी डिजाइंस जो आपके फेस्टिव लुक को बना देंगे Eid-Ready, वो भी बिना फुल हैंड की झंझट के!

1.  मिनिमल स्टाइल अरेबिक मेहंगी (Arabic Mehndi Minimal Design) 

अरबी स्टाइल की Bold Outlined वाली मेहंदी आजकल काफी पॉपुलर हैं। इसमें सिर्फ उंगलियों पर टिप्स और हल्के-फुल्के बेल डिजाइन रहते हैं, जो बहुत कम समय में बन जाते हैं और हाथों को ग्रेसफुल लुक देते हैं। अगर आप सादगी पसंद करती हैं तो आपके लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है। फेस्टिव और फैशनेबल दोनों तरह से इसे लगाया जा सकता है।

2. हाफ हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइंस (Half Palm Mehndi Paisley Style) 

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो आधी हथेली पर बना प्यारा सा पैस्ले या फैंसी motif डिजाइन ट्राय करें। इसमें हल्के डॉट्स और लाइन वर्क से गहराई दी जाती है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही इसमें ज्यादा भराव नहीं रहता है जिससे ये रचने के बाद सुंदर लगती है। 

3. बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Back Hand Linear Design)

पिछले कुछ समय से बैक हैंड पर सिंपल लाइनों और डॉट्स से बने डिजाइन काफी चलन में हैं। ये मिनिमल होते हुए भी बहुत आकर्षक लगते हैं, और हर तरह की ड्रेस के साथ मैच कर जाते हैं। इस बार ईद पर आप सिंपल लुक के लिए इन मेहंदी पैटर्न को फॉलो कर सकती हैं।

4. बेल पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइंस (Leafy Trails Mehndi Design)

सिंपल लुक के लिए आप इस तरह की पत्तियों की लंबी बेल डिजाइन, जो हाथ के किनारे से होकर उंगलियों तक जाती है, बहुत ही खूबसूरत और नेचुरल लगती है। इसे सिंपल कुर्ता या साड़ी लुक के साथ ट्राय करें।

5. बेसिक फिंगर मेहंदी डिजाइंस (Finger mehndi Design) 

पूरे हाथ की जगह एक उंगली पर फ्लोरल बेल या जाल डिजाइन बनाना आजकल का ट्रेंड है। ये डिजाइन इंस्टाग्राम पर भी छाया हुआ है। इससे आपको स्टाइलिश और मिनिमल दोनों का बैलेंस मिलेगा।