MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • ईद पर दिखना है स्टाइलिश, तो इन बॉलीवुड एक्टर्स के ड्रेसिंग से ले सकते हैं आइडिया

ईद पर दिखना है स्टाइलिश, तो इन बॉलीवुड एक्टर्स के ड्रेसिंग से ले सकते हैं आइडिया

लाइफस्टाइल डेस्क. रमजान का पाक महीना चल रहा है इसके बाद ईद (Eid 2023) मनाया जाएगा। इसे आने में अभी 20 दिनों का वक्त है ऐसे में आपके पास ईद की आउटफिट को लेकर तैयारी करने का काफी वक्त है।

Nitu Kumari | Updated : Mar 31 2023, 05:00 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : Instagram

महिलाओं के लिए वैसे ईद के आउटफिट को लेकर ज्यादा ऑप्शन होते हैं। लेकिन लड़कों के पास सीमित ऑप्शन होते हैं। इतना ही नहीं फैशन के मामले में वो थोड़े कमजोर भी होते हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि वो ईद में खुद को कैसे स्टाइलिश दिखा सकते हैं। वो बस एक कुर्ता पायजामा कैरी कर लेते हैं। तो हम आपको यहां दिखाने जा रहे है बॉलीवुड के कुछ एक्टर के स्टाइल जिसे देखकर आप भी इस बार ईद में हीरो की तरह लग सकते हैं।

29
Asianet Image
Image Credit : Instagram

विक्की कौशल को कई मौकों पर ट्रेडिशनल ड्रेस दिखाई देते हैं। ब्लू कलर के प्रिटेंड कुर्ता के साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का चूड़ीदार पायजामा कैरी किया है।

39
Asianet Image
Image Credit : Instagram

सलमान खान का ये कुर्ता ईद फेस्टिवल के लिए परफेक्ट रहेगा। ब्लू कलर के कुर्ते पर मिरर वर्क इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।

49
Asianet Image
Image Credit : Instagram

ईद पर किसी महफिल में जाना है तो फिर शाहरुख खान की तरह व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी कर सकते हैं। 

59
Asianet Image
Image Credit : Instagram

अगर ज्यादा कुछ डिजाइनदार नहीं पहनने का मन है तो फिर शाहिद कपूर का ये लुक कैसा रहेगा। ब्लू शॉर्ट कुर्ता के साथ जींस कैरी करें और ऊपर से लॉन्ग दुपट्टा रख लें।

69
Asianet Image
Image Credit : Instagram

कार्तिक आर्यन के इस दो लुक से भी आप कुछ आइडिया ले सकते हैं। सिंपल कुर्ता-पायजामा सेट के साथ ओवरप्रिंट जैकेट से एक अलग लुक क्रिएट कर सकते हैं। अगर सिंपल कुछ पहनना चाहते हैं तो ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा कैरी कर सकते हैं।

79
Asianet Image
Image Credit : Instagram

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम लगते हैं। ईद पर उनके इस लुक से कुछ आइडिया लेकर आउटफिट डिजाइन करा सकते हैं। उन्होंने ब्राउन कलर का कुर्ता और ऊपर से शॉर्ट जैकेट डाल रखा है। 

89
Asianet Image
Image Credit : Instagram

वरुण धवन पर ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी डैसिंग लगते हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता जिसके फ्रंट पर गोल्डन बॉडर लगा है पहन रखा है।इसके साथ स्टॉल पेयर किया है। आप चाहे तो इस ईद कुछ इस तरह लुक अपना सकते हैं। कपड़े लीजिए और टेलर के पास पहुंच जाइए ये डिजाइन बनवाने के लिए। आप चाहे तो ऑनलाइन भी इस तरह का ऑप्शन देख सकते हैं।

99
Asianet Image
Image Credit : Instagram

रणवीर सिंह अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जाते है। लेकिन ट्रेडिशनल आउटफिट में भी वो काफी जानदार लगते हैं। शानदार ब्लैक बंद गाला शेरवानी में वो डैसिंग लुक दे रहे हैं। आप भी इस बार ईद को कुछ इस तरह का शेरवानी कस्टमाइज करा सकते हैं।

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories