- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- जंग खा रहा बक्सा बनेगा घर की शान, यहां देखें DIY होम डेकोर आइडियाज !
जंग खा रहा बक्सा बनेगा घर की शान, यहां देखें DIY होम डेकोर आइडियाज !
DIY Suitcase Ideas: घर में पुराने लोहे के बक्से या फिर यूज्ड सूटकेस होते है। ज्यादा सालों तक इस्तेमाल करने के बाद इन्हें अक्सर फेंक दिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं पुराना सूटकेस घर की खूबसूरत बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे-
| Published : Apr 10 2025, 05:47 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
13
)
Image Credit : Pinterest
बक्से से बनाएं टेबल
घर में बक्सा पड़ा है तो आप ज्यादा करने की बजाय इसमें पेटिंग कर सकती हैं। साथ में थोड़ी भी डिजाइन भी प्यारी लगेगी। बाद में इसे ग्रीन प्लान्ट या फिर होम डेकोर के साथ सजा सकती हैं। ये यूनिक टेबल का काम करेगा। जिसे देख मेहमान भी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
23
Image Credit : Pinterest
बक्से को दें स्पेस में जगह
आपके घर में ज्यादा स्पेस नहीं है तो किचन या फिर स्टडी रूम में बक्सा रख सकती हैं। ये सामान रखने के साथ सोभा भी बढ़ाएगा। सबसे पहले आप पुराने बक्से पर पेंट कर लें। फिर इसे मैचिंग वॉल या फिर प्लांट के साथ डेकोरेट करें।
33
Image Credit : Pinterest
बक्सा बनेगा सोफे का साथी
कई लोगों के पास डीप स्पेस वाला बक्सा भी होता है। जिसे आप बेंज या लाइट कलर में पेंट कर लें। यदि घर में वुड बॉक्स है तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। आप दोनों को साथ जोड़कर टेबल का रूप देख सकती हैं।