DIY Plastic Sheet Lighting Decor Lamps: यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्लास्टिक शीट से घर पर आसान तरीके से 5 खूबसूरत DIY डेकोर लैंप्स कैसे बनाएं। कम खर्च में अपने घर को दें मॉडर्न और स्टाइलिश लुक। जानें प्लास्टिक शीट से शानदार लाइटिंग डेकोर लैंप्स बनाने का तरीका।

DIY Plastic Sheet Lighting Decor Lamp Ideas: अब आपको महंगे डेकोर लैंप बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं। घर पर ही प्लास्टिक शीट से बनाएं ऐसे शानदार लैंप्स, जिन्हें देखकर हर कोई पूछेगा, ये कहां से लिया? जानिए 5 डीआईवाई प्लास्टिक शीट डेकोर लैंप्स आइडिया (DIY Plastic Sheet Desk Decor Lamps Ideas)। अपने हाथों से बनाएं प्लास्टिक शीट लाइटिंग डेकार लैंप, जानें बनाने का आसान तरीका।

DIY प्लास्टिक शीट होम डेकोर लैंप (DIY Plastic Sheet Desk Decor Lamp)

सबसे पहले 4 प्लास्टिक शीट लें अब उनके किनारे पर ग्लू की मदद से स्टीक चिपकाएं। अब एक पेपर पर मनपसंद डिजाइन बनाएं या फाटो अनुसार शेप बना लें। इसके ऊपर सभी प्लास्टिक सीट को एक-एक कर रखें और एक गोल्डन कलर से सभी शेप को उभारें। ब्रश से शेप के अंदर मनपंसद कलर भरें। चारों सीट्स को ग्लू की मदद से चिपकाएं। नीचे कैंडल रख दें आपका DIY डेस्क लैंप तैयार हो जाएगा।

प्लास्टिक शीट एस्थेटिक डेकोर लैंप (Plastic Sheet Aesthetic Decor Lamp)

एक प्लास्टिक शीट लें उसपर पेंट की मदद से उभरे हुए खूबसूरत मनपसंद डिजाइन्स शेप बनाएं, अब उसमें कलरफुल रंग भरें। रोल करते हुए ग्लू की मदद से चिपका दें। अब नीचे कैंडल रख दें। खूबसूरत एस्थेटिक डेकोर लैंप तैयार हो जाएगा।

DIY ग्लो लैंप फोर डेस्क (DIY Glow lamp for desk)

घर पर पड़ा कोई भी प्लेन प्लास्टिक बोतल लें उसके नेक से हेड तक के पोर्सन को हटा दें और बॉडी पोर्सन से प्लास्टिक के लंबे-लंबे शेप कट करके निकाल लें। अब एक कैंडल जलाएं और हर टूकड़े को आग के पास ले जाकर हीट दें और प्लास्टिक के टुकड़े को थोड़ा आड़ा-तिरछा शेप दें। इसके बाद सभी टूकड़ों को मनपसंद कलर शेड्स से कलर करें। जैसे एक टूकड़े के ऊपर के पोर्शन को पिंक या पर्पल कलर और नीचे के पोर्शन को ऑरेंज या रेड, अपनी पसंद अनुसार और भी कोई कलर सेलेक्ट कर सकते हैं। अब घर पर पड़े खाली टेप बोर्ड लें और ग्लू की मदद से उसपर अपनी पसंद अनुसार गोल्डन या ब्राउन पेपर चिपका कर उसे कवर कर लें। बोर्ड के साइज के अनुसार ही थर्मोकोल को राउंड शेप में काटें और बीच का पोर्शन हटा दें, इसे कार्ड बोर्ड में सेट कर दें। बीच में मिनी फेरी लाइट्स के तार सेट करें और थर्मोकोल के चारों ओर प्लास्टिक के कलरफुल टुकड़े को सेट कर दें। आपका खूबसूरज टेबल लैंप तैयार है।

ग्लिटरी ग्लू गन लाइट लैंप (DIY Decor Lamps with Glue Gun)

ग्लू गन की मदद से ये DIY कैंडल होल्डर बनाने के लिए सबसे पहले एक कार्ड बोर्ड लें और उसे राउंड शेप में काट लें। अब एक पेपर पर ग्लू गन की मदद से पहले आप एक लंबी लाइन बनाएं और फिर ऊपर से उस लाइन तक लंबे-लंबे शेप में लहर बना लें। सूखने के बाद उसे आहिस्ता से हटा लें ध्यान रखें कि कहीं से टूटे नहीं। इसे अपने मनपसंद कलर गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर कलर से पेंट करें। अब राउंड कार्ड बोर्ड को भी उसी रंग से पेंट करें। इसके बाद कार्ड बोर्ड के चारों ओर ग्लू शेप को रोल करते हुए चिपकाएं। बीच में कैंडल रखें। आपका ग्लिटरी ग्लू गन लाइट लैंप तैयार है।

लव लैंप (Love lamp for desk)

एक हार्ट शेप बलून लें और अच्छी तरह से टाइट फुला कर नॉट लगा दें। अब एक बाउल में ग्लू और मनपसंद कलर मिक्स करें। व्हाइट पेपर नैपकिन को स्क्वेयर शेप में काट लें। अब बलून पर पेपर नैपकिन के टूकड़ों को ग्लू कलर की मदद से पूरी तरह से कवर करते हुए चिपका लें। नॉट की जगह को खाली छोड़ें पेपर अच्छी तरह से सुख जाने के बाद नॉट को काटें बलून के टुकड़े निकाल लें। अब अंदर फेरी लाइट लगा दें। आइक्रीम स्टिक की मदद से स्क्वेयर या राउंड शेप स्टैंड बना लें और पेपर शेप को स्टैंड पर रखें। उसके ऊपर पर्ल-रिबन लेयर एड करके डेकोरेट करें।