Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • फ्लॉन्ट करें दिशा पाटनी जैसा जीरो फिगर, साड़ी संग चुनें 5 फैंसी ब्लाउज डिजाइन

फ्लॉन्ट करें दिशा पाटनी जैसा जीरो फिगर, साड़ी संग चुनें 5 फैंसी ब्लाउज डिजाइन

Blouse Design Latest: दिशा पटानी के लेटेस्ट ब्लाउज देखें, जिनमें ब्रालेट, रेडीमेड, हैवी वर्क और डीप नेक फुल स्लीव शामिल हैं। इन ट्रेंडी डिजाइनों से पाएं सेसी- ग्लैमरस लुक,जो साड़ी-लहंगे के साथ परफेक्ट लगेंगे।

Anshika Tiwari | Updated : Jun 12 2025, 03:02 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
दिशा पाटनी के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन
Image Credit : instagram

दिशा पाटनी के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन

दिशा पाटनी का सेसी लुक पर फैंस मरते हैं। उनकी हर अदा सभी को घायल कर जाती है। आप भी पिया के सामने ग्लैमरस क्वीन दिखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के वॉर्डरोब में रखें ये फैंसी ब्लाउज डिजाइन ट्राई करें। जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होंगे और बहुत सुंदर लुक देंगे। 

25
ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन
Image Credit : instagram

ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन

पतली लेस वर्क साड़ी के साथ ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दिशा ने ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है। जहां नेक डीप और स्ट्रिप सिंगल रखी गई है। हैवी बस्ट वाली महिलाओं को ऐसा ब्लाउज पहनने से बचना चाहिए। यदि स्मॉल ब्रेस्ट हैं तो पैडेड पैटर्न पर ब्लाउज चुनें। 

टिप- ऐसे ब्लाउज मिनिमल मेकअप के साथ अच्छे लगते हैं। जब भी इन्हें कैरी करें ज्वेलरी बिल्कुल कम रखें या फिर न ही पहनें।

Related Articles

क्या करती हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, खूबसूरती में एक्ट्रेस पर पड़ती हैं भारी
क्या करती हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, खूबसूरती में एक्ट्रेस पर पड़ती हैं भारी
10 PHOTO: IPL 2025 ओपनिंग के बाद स्टेज के पीछे इस हाल में दिखीं दिशा पाटनी
10 PHOTO: IPL 2025 ओपनिंग के बाद स्टेज के पीछे इस हाल में दिखीं दिशा पाटनी
35
रेडीमेड ब्लाउज डिजाइन
Image Credit : instagram

रेडीमेड ब्लाउज डिजाइन

आजकल यंग गर्ल्स के बीच सिल्वर और गोल्डन ब्लाउज का ट्रेंड है। जो हर साड़ी के साथ टीमअप किये जा सकते हैं। दिशा ने पीली साड़ी को कंट्रास्ट लुक देते हुए ब्रालेट स्टाइल रेडीमेड ब्लाउज पहना है। जो लुक इंहेंस कर रहा है। आप भी ऐसा लुक रिक्रिएट कर खूबूसूरत लगेंगी।

टिप- अगर साड़ी का कलर डार्क हैं तो मेकअप मिनिमल और लिपस्टिक बिल्कुल हल्की रखें। नहीं तो लुक खिलकर नहीं आएगा। 

45
हैवी वर्क ब्लाउज की डिजाइन
Image Credit : instagram

हैवी वर्क ब्लाउज की डिजाइन

लहंगा पहनने का प्लान है तो हैवी वर्क पर ब्लाउज खरीदा जा सकता है। यदि स्टिच करा रही हैं तो फैब्रिक हमेशा मोटा रखें। हालांकि समय और पैसा बचाना है तो ऐसे ब्लाउज खरीदना बेहतर माना जाता है। ये लेस, बूटी के अलावा स्टोन वर्क पर भी मिल जाएगा।

टिप- जब भी इस तरह के ब्लाउज पहनें, नेकलेस कैरी करने से बेहतर भारी चांदबालियां या फिर इयररिंग्स कैरी करें। ये लुक बैलेंस करने में मदद करेगा।

55
डीप नेक फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन
Image Credit : instagram

डीप नेक फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन

डीप नेक पहनना है लेकिन कंफर्टेबल नहीं है तो फुल स्लीव पर दिशा पाटनी जैसा ब्लाउज स्टिच कराएं। एक्ट्रेस ने नेक डीप रखते हुए स्लीव्स को हैवी रखा है। जो ध्यान खींच रहा है। आप भी ऐसा लुक रिक्रिएट करें।

टिप- एक्ट्रेस ने ब्लाउज कुछ ज्यादा ही बोल्ड रखा है। अगर डीपनेस को हाइड करना है तो नेकलेस कैरी किया जा सकता है।

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
फ़ैशन समाचार
दिशा पटानी
 
Recommended Stories
Top Stories