- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 1 नहीं 5 तरह की बनाएं चोटी, Deepika Padukone से लें Hairstyle Ideas
1 नहीं 5 तरह की बनाएं चोटी, Deepika Padukone से लें Hairstyle Ideas
Deepika Padukone Simple Indian Braid Hairstyles: दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से इंस्पायर्ड 5 ट्रेंडी चोटियां सीखें। साइड ब्रेड, हाई पोनी, फिशटेल, बन विद ब्रेड और गजरे वाली चोटी - हर मौके के लिए परफेक्ट।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Deepika Padukone से लें Hairstyle Ideas
Deepika Padukone अक्सर अपनी फिल्मों, रेड कारपेट या कैजुअल लुक्स में शानदार हेयरस्टाइल्स कैरी करती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड 5 शानदार चोटी (braid) हेयरस्टाइल्स दिखा रहे हैं जो कि ट्रेंडी और एलिगेंट लगेंगे। आप इनको 10 मिनट में बनाकर इंडियन या वेस्टर्न, हर आउटफिट पर बनाकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
साइड ब्रेड फैंसी हेयरस्टाइल
डेट नाइट, कॉकटेल पार्टी या ब्रंच के लिए Deepika का ये Look परफेक्ट है। कई बार Deepika ने वेवी हेयर के साथ साइड ब्रेड जोड़कर मॉडर्न टच दिया है। आप एक साइड से हल्की चोटी बनाएं और बाकी बालों को हल्का वेवी करें। इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा।
हाई पोनी इंडियन ब्रेड हेयरस्टाइल
कॉलेज, ट्रैवल या फंकी पार्टी लुक के लिए Deepika की तरह ऐसी हाई पोनी ब्रेड (High Ponytail Braid) बना सकती हैं। एक प्रमोशनल इवेंट में Deepika ने Sleek हाई ब्रेड बनाकर bold yet neat लुक कैरी किया था। इसके लिए पहले हाई पोनी बनाएं और फिर इसे टाइट चोटी में बदलें।
क्लासिक फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल
फेस्टिव लुक, ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप Deepika की क्लासिक फिशटेल ब्रेड (Fishtail Braid) बना सकती हैं। जब भी आप इसे बनाएंगी तो क्लासिक फिशटेल ब्रेड आपके लुक को आइकोनिक बना देगी। जब भी लंबी फिशटेल चोटी बनाएं तो थोड़े लूज स्ट्रैंड्स भी छोड़ें।
बन विद ब्रेड डिटेल हेयरस्टाइल
वेडिंग, रिसेप्शन या एथनिक पार्टी में आप Deepika का ये Look आजमा सकती हैं। घर की शादी में साड़ी के साथ लो बन और ब्रेड डिटेल वाला ये क्लासी हेयरडू जरूर आजमाएं। बालों के साइड से ब्रेड बनाएं और उसे लो बन में मिक्स करें। आप चाहें तो गजरा या हेयर एक्सेसरी ऐड करें। इससे क्लास और भी बढ़ेगा।
ब्रेड बन विद गजरा हेयरस्टाइल
संगीत, हल्दी या आउटडोर डे इवेंट्स में दीपिका की तरह आप ऐसी सिंपल ब्रेड बन विद गजरा हेयरस्टाइल ट्राई करें। ये लुक बिना जूलरी के भी बहुत एलिगेंट लगता है।