Parde Cleaning Hacks: ऊंचे टंगे पर्दों को उतारकर साफ करना मुश्किल होता है, लेकिन अब आप बिना हटाए भी उन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं। जानिए वैक्यूम, स्टीम और स्प्रे क्लीनिंग जैसे आसान तरीके अपानाएं...
Parde Saaf Karne Ka Tarika: पर्दों को साफ करना टफ टास्क हो सकता है। खासकर हाई राइजिंग पर्दों को उतार कर धोना या क्लीन करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं पांच ऐसे तरीके जिससे आप बिना उतारे और झटकारे पर्दों को आसानी से साफ कर सकते हैं...
पर्दों को साफ करने का आसान तरीका
पर्दों को साफ करने का सबसे आसान तरीका वैक्यूम क्लीनर है। आप हैंड वैक्यूम या ब्रश अटैचमेंट लगाकर ऊपर से नीचे तक धीरे-धीरे चलाएं। इससे धूल, बाल, गंदगी तुरंत हट जाती और पर्दे साफ हो जाते हैं।
और पढ़ें- कम बजट में इंटीरियर अपग्रेड करना है? ट्राई करें ये 5 कर्टेन …
माइक्रोफाइबर क्लॉथ का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो आप ब्रश या फिर माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करके भी पर्दों की सफाई कर सकते हैं। हल्के हाथों से पर्दों को रगड़े, ताकि फैब्रिक खराब ना हो। अगर आपके पास लेडर नहीं है, तो आप किसी स्टूल या टेबल पर खड़े होकर पर्दों की सफाई कर सकते हैं।

स्टीम क्लीनिंग करें
पर्दों की डीप क्लीनिंग या दाग धब्बों को हटाने के लिए स्टीम क्लीनिंग बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपके पास स्टीमर है, तो पर्दे से थोड़ी दूरी पर इसे रखें। ऊपर से नीचे तक चलाएं, इससे गंदगी, बैक्टीरिया और बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं और जिद्दी दाग भी साफ हो जाते हैं।
स्प्रे क्लीनिंग से करें पर्दों को साफ
स्प्रे क्लीनिंग से भी पर्दों को साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट या फिर सिरका मिलाएं। इसे पर्दों पर हल्का सा स्प्रे करें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा गीला ना करें, फिर सूखे कपड़े से पोंछ कर इसे साफ करें।
पर्दों से बदबू हटाने का तरीका
अगर आपके घर के पर्दे बहुत समय से टंगे हुए और उसमें से अजीब सी स्मेल आने लगी है, तो आप पानी में नींबू या फिर फैब्रिक फ्रेशनर मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसे पर्दों पर स्प्रे करें, इससे वो फ्रेश और खुशबूदार हो जाएंगे। बस इसे सूखने के लिए खिड़कियों को खोल दें, ताकि हवा लगे। इससे नमी जल्दी सूख जाएगी और फंगस भी नहीं होगी।
