Kitchen Cleaning Hacks: लकड़ी के बर्तनों को साफ़ करने के आसान घरेलू तरीके: नमक, नींबू, बेकिंग सोडा और विनेगर से दाग-बदबू हटाएं। जानें कैसे बढ़ाएं इनकी लाइफ और चमक।
How to clean wooden utensils at home: पुराने जमाने में घरों में लकड़ियों के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि समय के साथ डिमांड बदलती गई और लोग स्टील से लेकर तमाम के बर्तन यूज करने लगे लेकिन एक बार फिर से मिट्टी के बर्तन पसंद किये जा रहे हैं। लोग हेल्थ और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बर्तनों का इस्तेमाल तो करने लगे हैं लेकिन इन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में आप भी मिट्टी के बर्तन यूज करते हैं तो इन तरीकों के बारे में भी पता होना चाहिए। जिसकी मदद से उन्हें साफ किया जा सके।
बता दें, लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा करने से उसमें गंदगी जमा हो जाती है और उसका कलर फीका पड़ जाता है। अगर इन बर्तनों में हल्दी-टमाटर का इस्तेमाल किया जाए। लकड़ी में ज़्यादा छेद होने के कारण, खाने के कण बर्तन में आसानी से चिपक जाते हैं। इसलिए, हर बार इस्तेमाल के बाद उन्हें धोकर साफ़ करना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में जानते हैं लकड़ी के बर्तनों को कैसे साफ़ करें।लकड़ी के बर्तनों का रंग फीका पड़ने और बदबू से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
1) लकड़ी के बर्तन साफ करने का तरीका (DIY tips to clean wooden utensils)
यदि, लकड़ी के बर्तन साफ करने चाहते हैं तो इसे ठंडे और साबुन की मदद से बिल्कुल भी साफ ना करें। इसकी बजाय विनेगर और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सबसे पहले विनेगर और पानी को मिलाकर घोल तैयार कर लें। फिर लकड़ी के बर्तन को आधे घंटे के लिए इसमें डुबाकर रख दें। आप देखेंगे, बर्तन में लगे दाग और गंदगी अपने आप साफ हो जाएगी और आपको किसी भी हार्ड साबुन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
2) लकड़ी के बर्तन से दाग कैसे हटाएं ( How to remove stain from utensils)
लकड़ी के बर्तनों के जिद्दी दाग हटाने के लिए, नमक ही काफी है। थोड़ा सा नमक लेकर बर्तन पर छिड़क दें। कुछ देर ऐसे ही रखने के बाद, आधे कटे नींबू से बर्तन को रगड़कर धो लें। इससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं। हालांकि इसमें थोड़ा सा वक्त लग सकता है। अगर आप बर्तन में दाग लगने से बचाना चाहती हैं तो इस हर रोज साफ करते रहें ताकि इसमें दाग लगे ही नहा।
3) लकड़ी के बर्तन से बदबू कैसे हटाएं ( Get rid of smell from wooden utensils)
साबुन, सिरका और नकम के इस्तेमाल से लकड़ी के बर्तन में बदबू की समस्या हो जाती है। ऐसे में जब भी बर्तन से बदबू हो उसे बार-बार धुलने की बजाय नींबू रगड़ें। ऐसा करने से बदबू दूर हो जाती और बर्तन भी बिल्कुल नई लगने लगती है।
4) लकड़ी के बर्तन रखरखाव टिप्स ( wooden utensils care tips)
जब भी लकड़ी के बर्तन धुले। इसे स्क्रब से रगड़ने की गलती बिल्कुल भी नहीं करें। ऐसा करने से बर्तन ड्राई हो जाते। धोने के बाद बर्तनों को सूखने के लिए जरूर रख दें। ताकि इसकी नमी चली जाए। वहीं, आप इन्हें वक्त-वक्त पर इसे फूड ग्रेड ऑयल से साफ करते रहे ताकि इसकी लॉन्ग लाइफ बनी रहे।