- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Candle holder Unique Design: 10+ कैंडल लैंप होल्डर, लिविंग रूम को बना देंगे कोजी
Candle holder Unique Design: 10+ कैंडल लैंप होल्डर, लिविंग रूम को बना देंगे कोजी
living room candle decor unique candle holders idea: अगर आप अपने स्पेस को थोड़ा स्टाइलिश और क्लासी बनाना चाहती हैं, तो कैंडल लैंप होल्डर काफी है। 10+ यूनिक होल्डर डिजाइन, जो इंटीरियर को मॉडर्न बना देंगे।

10+ कैंडल लैंप होल्डर, लिविंग रूम को बना देंगे कोजी
लिविंग रूम में जैसे ही कैंडल लाइट जलती है, घर का पूरा माहौल इंस्टेंट बदल जाता है सॉफ्ट ग्लो, वार्म एंबियंस और एकदम कोजी वाइब! अगर आप अपने स्पेस को थोड़ा और स्टाइलिश, क्लासी और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो सिर्फ सही कैंडल लैंप होल्डर (candle lamp holder) ही काफी है। यहां देखें 10+ यूनिक होल्डर डिजाइन, जो हर तरह के होम इंटीरियर को मॉडर्न, बोहो और मिनिमल सबमें परफेक्ट लगेंगे।
वुडन स्लैब और मल्टीपल कैंडल होल्डर डिजाइन
मल्टीपल कैंडल होल्डर डिजाइन
यह मल्टीपल कैंडल होल्डर घर में पुरानी यादों और शाही सादगी का मेल जोड़ देता है। इससे रोशनी खूब सुंदर लगती हैं और कमरा एकदम गर्माहट से भर जाता है।
वुडन स्लैब कैंडल होल्डर
कच्ची लकड़ी पर बने गोल-गोल खांचे छोटे कैंडल रखने के लिए बिल्कुल सही होते हैं। यह घर में नैचुरल और शांत माहौल पैदा करता है और देखने में बहुत सुथरा लगता है।
और पढ़ें - ओवल फेस पर ऑसम लगेंगी 8 ब्रेड हेयरस्टाइल, ना टूटेंगे ना उलझेंगे बाल
लेटेस्ट डबल सेट कैंडल होल्डर डिजाइन
डबल सेट कैंडल होल्डर डिजाइन
एनिमल, आदिवासी शोपीज और एंटिक डिजाइन वाले डबल सेट कैंडल होल्डर भी काफी सुंदर लगते हैं। ये रोशनी को प्राकृतिक और मिट्टी की खुशबू जैसा अहसास देते हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में यह माहौल को हल्का-फुल्का बना देते हैं।
जालीदार कटाई वाला कैंडल होल्डर
रंगीन कांच और धातु की नक्शी वाला यह होल्डर कलरफुल रोशनी कमरे में फैलाता है। त्योहार या खास मौके पर यह बेहद एलिगेंट दिखता है। इसे आप होम डेकोर में जरूर ट्राय करें।
हैंगिंग गोल्डन पॉलिश कैंडल होल्डर डिजाइन
लटकने वाली कैंडल होल्डर
धागों से लटकने वाले कैंडल होल्डर हमेशा से ही सुंदर लगते हैं। यह विंडो पर या कोने में लटकाकर बहुत सुंदर लगते हैं। इसके भीतर रखी कैंडल हवा में झूमती हुई सी लगती है, जिससे कमरा बेहद सुहाना दिखाई देता है।
और पढ़ें - डाइनिंग रूम फर्नीचर, खरीदें 5 सिंगल सीटर सोफा डिजाइन
गोल्डन पॉलिश कैंडल होल्डर डिजाइन
यूनिक पैटर्न वाले गोल्डन पॉलिश कैंडल होल्डर डिजाइन भी आपको 500 रुपए की शुरुआती रेंज में मिल जाएंगे। जिससे चमकदार लेकिन नरम रौशनी पैदा होती है। यह सजावटी मेज पर रखने के लिए सबसे बेस्ट हैं।
एंटिक शाही मोमबत्ती होल्डर डिजाइन
जालीदार कटाई वाला कैंडल होल्डर
धातु की नक्शी वाला यह होल्डर बहुरंगी रोशनी कमरे में फैलाता है। त्योहार या खास मौके पर यह बेहद स्टाइलिश दिखता है। इस तरह के कैंडल होल्डर हमेशा घर को रॉयल वाइब देते हैं।
एंटिक शाही मोमबत्ती होल्डर
कांच या पीतल के बड़े कटोरे में पानी भरकर उसमें तैरती कैंडल और फूल की पंखुड़ियां डालकर आप ऐसी एंटिक शाही मोमबत्ती होल्डर रख सकती हैं। इससे कमरा तुरंत शांत, आनंददायक और त्योहार जैसा लगने लगता है।
कांच के एंटिक कैंडल होल्डर डिजाइन
कांच के एंटिक पैटर्न वाला कैंडल होल्डर
कांच के एंटिक शेप वाले कैंडल होल्डर बहुत जेंटल और ब्यूटीफुल लगते हैं। इसे मेज के बीच या शोकेस की ऊपरी सतह पर रखने से कमरा बेहद सुंदर दिखता है।
और पढ़ें - अन्नप्राशन में लगें अलग, पहनें 7 चंदेरी सलवार कमीज डिजाइन
कांच की नक्काशी वाला कैंडल होल्डर
कांच वाले कैंडल होल्डर रोशनी को बिखरते है, जिससे चमकदार लेकिन नरम रौशनी पैदा होती है। यह डेकोरेशन मेज पर रखने के लिए बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है।
मिनी कैंडल होल्डर डिजाइन
चमकीली शीशे वाली 3-4 कैंडल साथ में सजाने के लिए इस तरह के मिनी कैंडल होल्डर डिजाइन बेस्ट हैं। इससे कमरा चमकदार लेकिन बेहद सिंपल लगेगा। इस तरह मिनिमल कैंडल होल्डर डिजाइन हर घर में जरूर होने चाहिए।