सार
Best Budget Places in India: भारत में कई आश्रम और स्थान हैं जहाx आप मुफ्त में रह सकते हैं और खाना भी प्राप्त कर सकते हैं। जानें ऐसे आश्रमों के बारे में जो आपकी यात्रा को बजट में आसान बनाएंगे।
Budget Friendly Places in India: कम खर्च में यात्रा करना कई लोगों को पसंद होता है। लेकिन, कभी-कभी पीक सीजन में होटलों और अन्य चीजों के दाम बहुत बढ़ जाते हैं। ऐसे में, चाहे कितनी भी इच्छा हो, बजट की वजह से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि कई बार लोग अपनी यात्राएं रद्द कर देते हैं।
किसी भी यात्रा में सबसे जरूरी होता है रहना और खाना। यात्राओं में सबसे ज्यादा पैसा भी इन्हीं चीजों पर खर्च होता है। अपनी इच्छाओं को सिर्फ मन में ही न रखें। अब जब आप कोई यात्रा प्लान करें, तो बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अब हम आपको भारत में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप मुफ्त में रह सकते हैं।
मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, हिमाचल प्रदेश ( Manikaran Sahib Gurudwara, Himachal Pradesh)
भारत के पर्यटन इतिहास में हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान है। आजकल बहुत से लोग हिमाचल प्रदेश की यात्रा करते हैं। दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश की यात्रा करते हैं। हिमाचल के कसोल में स्थित मणिकरण साहिब गुरुद्वारे में आप मुफ्त में रह सकते हैं। मुफ्त में रहने के अलावा, आपको मुफ्त पार्किंग और मुफ्त खाना (लंगर) भी मिलेगा।
गीता भवन (ऋषिकेश) (Geeta Bhawan, Rishikesh)
भक्ति और विश्वास का संगम, ऋषिकेश हमेशा से ही यात्रियों का पसंदीदा स्थान रहा है। यहाँ स्थित गीता भवन आश्रम में आप मुफ्त में रह सकते हैं। मुफ्त में रहने के अलावा, आपको यहाँ मुफ्त खाना भी मिलेगा। दुनिया भर से लोग यहाँ आकर रुकते हैं, और इस आश्रम में लगभग 1000 कमरे हैं।
और पढ़ें: Relationship Tips: शादीशुदा मर्द इन औरतों से बना लें दूरी, वरना पछताएं
ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation, Chennai)
यात्रियों और योग, ध्यान में रुचि रखने वालों के लिए कोयंबटूर का ईशा योग केंद्र (ईशा फाउंडेशन) एक बेहतरीन जगह है। कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर ईशा फाउंडेशन स्थित है। यह केंद्र योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। यहाँ स्थित आदियोगी की प्रतिमा बहुत प्रसिद्ध है। आप चाहें तो यहाँ दान देकर मुफ्त में रह सकते हैं।
और पढ़ें: उंगलियों को चटकाने की आदत? जानें इसके नुकसान
गोविंद घाट गुरुद्वारा,चमोली, उत्तराखंड (Govind Ghat Gurudwara, Uttrakhand)
उत्तराखंड यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित गोविंद घाट गुरुद्वारा एक अच्छा विकल्प है। पर्यटकों, साहसिक यात्रियों और श्रद्धालुओं सभी के लिए यहाँ मुफ्त में रहने की सुविधा है। गुरुद्वारे से पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे भी देखे जा सकते हैं।
और पढ़ें: Weekend Snack Ideas: सिंपल पोहा से बनाएं एकदम नया-टेस्टी नाश्ता, जानें ये रेसिपी