- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Bridal Photoshoot Ideas: शादी में कराएं राधिका मर्चेंट जैसा ब्राइडल फोटोशूट, 7 रॉयल First Look आइडिया
Bridal Photoshoot Ideas: शादी में कराएं राधिका मर्चेंट जैसा ब्राइडल फोटोशूट, 7 रॉयल First Look आइडिया
Wedding Photography Trends 2026: अपनी शादी में अगर आप भी राधिका मर्चेंट की तरह रॉयल और क्लासी ब्राइडल फोटोशूट चाहती हैं, तो यहां है 7 शानदार Bridal First Look, Bridal Entry और Bridal Photoshoot Ideas आइडिया, जो आपकी वेडिंग एल्बम को बना देंगे यादगार।

ब्राइडल फोटो शूट आइडिया 2026
शादी का सबसे खास और यादगार पल होता है दुल्हन का “फर्स्ट रिवील”। जब घूंघट उठता है, कैमरा क्लिक करता है और हर किसी की नजरें बस दुल्हन पर ठहर जाती हैं। राधिका मर्चेंट के ब्राइडल लुक की तरह अगर आप भी अपने वेडिंग एल्बम को रॉयल और क्लासी बनाना चाहती हैं, तो ये 7 फोटोशूट आइडिया आपके लिए परफेक्ट हैं।
हल्की रोशनी और चेहरे पर सॉफ्ट स्माइल क्लोजअप ब्राइडल शॉट
हल्की रोशनी और चेहरे पर सॉफ्ट स्माइल शॉट बेहद एलीगेंट लगता है। इस पोज में दुल्हन की आंखों का एक्सप्रेशन सबसे ज्यादा मायने रखता है। बैकग्राउंड में फूलों की सजावट या महलनुमा सेटअप इस मोमेंट को और भी रॉयल बना सकता है।
दुल्हन का बैठकर हल्की मुस्कान के साथ लिया गया शॉट
दुल्हन का मेकअप और ज्वेलरी कैमरे में कैद हो तो तस्वीर में एक अलग ही गहराई आती है। दुल्हन का बैठकर हल्की मुस्कान के साथ लिया गया शॉट बेहद क्लासी लगता है। यह पोज खासतौर पर मेकअप और एक्सेसरीज को हाइलाइट करता है।
लंबा दुपट्टा, हैवी लहंगा वाला ब्राइडल फोटो पोज
लंबा दुपट्टा, हैवी लहंगा और स्लो मोशन में चलती दुल्हन, ये शॉट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। फ्लावर शॉवर, लाइट्स या स्मोक इफेक्ट के साथ यह एंट्री और भी ग्रैंड हो सकती है।
सीढ़ियों पर बैठकर या लहंगे के गोल घेरे के साथ बैठी दुल्हन पोज
माथा पट्टी, नथ, मांग टीका और आंखों का मेकअप, इन सबको हाईलाइट करने के लिए क्लोज-अप शॉट जरूरी है। सॉफ्ट लाइटिंग और हल्का सा फेस टिल्ट इस फोटो को मैगजीन कवर जैसा लुक दे सकता है। इसके अलावा सीढ़ियों पर बैठकर या लहंगे के गोल घेरे के साथ बैठी दुल्हन का पोज भी शानदार है।
ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ब्राइडल का बैक फोटो शूट पोज
राधिका मर्चेंट की तरह आप भी ट्रेडिशनल लहंगे के साथ मॉडर्न पोज ट्राय कर सकती हैं। खिड़की के पास खड़े होकर लिया गया शॉट इंडो-वेस्टर्न वाइब देता है। राधिका मार्चेंट की तरह दुल्हन का बैक पोज भी एल्बम को खास बनाता है।

