- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 7 PHOTOS:बसंत पंचमी का त्यौहार बिन मेहंदी है अधूरी,यहां देखें लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन्स
7 PHOTOS:बसंत पंचमी का त्यौहार बिन मेहंदी है अधूरी,यहां देखें लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन्स
लाइफस्टाइल डेस्क.बसंत पंचमी का त्यौहार आने वाला है। मां सरस्वती की उपासना के दिन लड़कियां खुद को काफी सजाती संवारती हैं। उनका सजना संवरना तब पूरा होता है जब हाथों पर मेहंदी रचती है। आइए साल 2023 का लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन दिखाते हैं।
| Published : Jan 23 2023, 01:02 PM IST / Updated: Jan 23 2023, 01:28 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शादी हो या त्योहार..हाथों पर मेहंदी रचाएं बिना श्रृंगार अधूरा होता है। बसंत पंचमी के दिन भी लड़कियां मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। माता सरस्वती की उपासना के लिए वो खुद को पीले ड्रेस पहनती हैं। मेकअप, ज्वेलरी के साथ-साथ वो अपने हाथों को भी मेहंदी के जरिए खूबसूरत बनाती हैं।
26 जनवरी को बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस दोनों इस बार हैं। इसलिए जश्न का मजा दोगुना होने वाला है। लड़कियां तैयारी में जुट गई हैं। आप मेहंदी के लिए यहां कुछ डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों को खूबसूर लुक दे सकता हैं। अगर हाथों को भरा-भरा नहीं रखना पसंद करती हैं तो फिर इस तरह का कुछ हाथों पर डिजाइन्स बना सकती हैं। जो मॉर्डन लुक देता है।
अरेबिक मेहंदी वैसे तो पाकिस्तान में ज्यादातर लड़कियां लगाती हैं। लेकिन भारत में भी अब ये खासा फेसम होने लगा है। स्कूल और कॉलेज गर्ल पूरे हाथों में मेहंदी लगाने की बजाए ऐसी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।
मंडला आर्ट डिजाइन हाथों पर लगाने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। हाथों की उंगलियों और हथेली के बीच में बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं। आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
आप कुछ इस तरह का डिजाइन भी हथेली और उसके पीछे ट्राई कर सकती हैं। हथेली पर मंडला आर्ट और पीछे अरेबीक डिजाइन। फ्यूजन मेहंदी लोगों को काफी पसंद आएगी।
इस डिजाइन के बारे में आपका क्या ख्याल है। है ना बेहतरीन मेहंदी डिजाइन। इस डिजाइन को आप बसंत पंचमी या दोस्त की शादी में भी लगा सकती हैं। हाथों की साइड साइड से गढ़ा यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है।
और पढ़ें:
Tips For Cracked Heels: एड़ियों के फटने की समस्या से परेशान हैं, तो आज ट्राई करें ये 5 चीजें
शैंपू और कंडीशनर की जगह ट्राई करें ये 5 नेचुरल चीजें, घर बैठे मिल जाएगा स्पा वाला लुक