- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 16 साल की बाली उमर में लगेंगी प्यारी, बकरीद पर पहनें हर्षाली मल्होत्रा से लहंगा सेट
16 साल की बाली उमर में लगेंगी प्यारी, बकरीद पर पहनें हर्षाली मल्होत्रा से लहंगा सेट
Bakrid lehenga ideas for teenage girls: बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा के 16वें जन्मदिन पर देखें उनके 8 खूबसूरत लहंगा लुक्स, जिनसे आप भी बकरीद के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हर्षाली मल्होत्रा का जन्मदिन
बजरंगी भाईजान की चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा अब बहुत बड़ी हो गई हैं और 3 जून को अपना 16वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं उनके 8 लहंगा लुक्स जिसे यंग गर्ल्स कॉपी कर सकती हैं।
बकरीद में पहनें हर्षाली से लहंगे
अगर आप बकरीद में हैवी लहंगा पहनना चाहती हैं, तो वेलवेट फैब्रिक लेकर मेहरून बेस में गोल्डन ऑल ओवर वर्क किया हुआ लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ नेट की चुन्नी वियर करें।
मॉडर्न लहंगा लुक
हर्षाली मल्होत्रा की तरह यंग गर्ल्स पर इस तरह के मॉडर्न लहंगे बहुत खूबसूरत लगते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का प्लेन लहंगा, उसके साथ हैवी वर्क किया हुआ स्ट्रैपी ब्लाउज पहनना है और प्लेन चुन्नी कैरी की हैं।
लहंगा विद श्रग
हर्षाली की तरह बकरीद पर किसी डिनर पार्टी में आप पीच कलर का लहंगा, हैवी स्लीवलेस ब्लाउज और जॉर्जेट का लॉन्ग श्रग कैरी करके स्टाइलिश लुक अपना सकती हैं।
येलो-ग्रीन कॉम्बिनेशन लहंगा
पीला और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। जैसे हर्षाली ने येलो कलर के प्रिंटेड लहंगा के साथ ग्रीन कलर का प्रिंटेड लॉन्ग ब्लाउज और रेड कलर की चुन्नी पहनी है।
राजस्थानी पैटर्न लहंगा
राजस्थानी कॉटन लहंगा डिजाइन गर्ल्स के ऊपर बहुत खूबसूरत लगता है। जैसे हर्षाली ने प्लेन ब्लू+प्रिंटेड लहंगा पहना हैं। उसके साथ ब्लू कलर का एल्बो स्लीव्स ब्लाउज और मल्टी कलर चुन्नी पहनकर लुक को पूरा किया है।
लहंगा विद वन शोल्डर ब्लाउज
हर्षाली की तरह आप कॉटन फैब्रिक में घेरदार लहंगा बनवा सकती हैं। जिसमें मल्टी कलर बॉर्डर लगी हुई है। इसके साथ उन्होंने वन शोल्डर स्टाइलिश ब्लाउज पहना हैं।
रेड एंड ब्लैक प्रिंटेड लहंगा
हर्षाली का यह लुक भी आपको एकदम वाइब्रेंट और क्लासी दिखाएगा। जब आप उनकी तरह रेड, येलो, ब्लैक कलर का प्रिंटेड लहंगा और एल्बो ब्लाउज पहनकर ऑक्सिडाइज ज्वेलरी कैरी करेंगी।