Aishwarya Rai Cannes 2025 look: कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गीता श्लोक वाली ड्रेस पहनकर सबको चौंका दिया। ब्लैक गाउन और ग्रे केप पर लिखे श्लोक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Aishwarya Rai Gita shloka dress: विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सबसे पहले उन्होंने भारतीय परंपरा को ग्लोबली रिप्रेजेंट करते हुए व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी और लाल रंग का सिंदूर लगाया। इसके बाद ऐश्वर्या ब्लैक कलर की गाउन पहने पोज देती हुई नजर आईं, लेकिन इस ब्लैक गाउन के साथ जो जैकेट उन्होंने कैरी किया उसमें भी उन्होंने भारतीय परंपरा को दिखाया। इस पर गीता का एक श्लोक लिखा हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस ड्रेस की डिटेलिंग...

गीता के श्लोक से इंस्पायर्ड ड्रेस पहनें कांस पहुंची ऐश्वर्या (Bhagavad Gita verse on dress)

इंस्टाग्राम पर aishwarya.rai.joint नाम से बने पेज पर कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक को दिखाया गया हैं। जिसमें ब्लैक कलर की शिमरी गाउन पहनी वह नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रे कलर का लॉन्ग केप पहना हैं। लेकिन इस जैकेट की सबसे खास बात यह है कि इसमें शोल्डर पर भगवत गीता का सबसे फेमस श्लोक कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि लिखा है। जिसका अर्थ होता है- तुम्हारा कर्म करने का अधिकार है, लेकिन कर्म के फल का नहीं। इसलिए, कर्म के फल की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि केवल अपना कर्तव्य करना चाहिए। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा हैं। यूजर्स भी इस पर कमेंट कर रहे हैं कि क्वीन हमेशा क्वीन ही रहेंगी।

 

View post on Instagram
 

 

ऐसा रहा ऐश्वर्या राय का लुक (Aishwarya Rai Gaurav Gupta outfit)

ऐश्वर्या राय के इस ओवरऑल लुक की बात की जाए, तो उन्होंने ब्लैक कलर के शिमरी गाउन के ऊपर बनारसी टेक्सचर्ड पैटर्न का केप कैरी किया। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई। बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करके इसे साइड पार्टीशन किया और स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें। यह ड्रेस बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है। इससे पहले ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा की आइवरी रंग की साड़ी कैरी की थी, जिसमें गोल्डन कलर का वर्क किया था। इसके साथ उन्होंने एक टिशू का दुपट्टा भी कैरी किया था और मांग में सिंदूर लगाकर अपने लुक को पूरा किया।