सार
Palak Tiwari dhoti suit look: पलक तिवारी के धोती पैंट स्टाइल को अपनाएं! गर्मियों के लिए बेस्ट फ्लोरल सूट, मोती लेस धोती पैंट और सिंपल कुर्ती के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन ट्राई करें।
Dhoti Pant Fashion: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से बाहर आती स्पॉट हुईं। पलक तिवारी ने स्काई ब्लू रंग का कॉटन सूट पहना था। उनका ओवरऑल लुक दिखने में बेहद शालीन लग रहा था। आइए जानते हैं पलक तिवारी के सूट में क्या खास था और आप भी इस लुक को कैसे रीक्रिएट कर सकती हैं।
पलक तिवारी ने पहना फ्लोरल सूट-धोती पैंट (Palak Tiwari floral suit dhoti pant look)
पलक तिवारी ने ब्लू कलर के कॉटन फ्लोरल सूट के साथ खूबसूरत धोती पैंट वियर किया। सूट के बॉटम में सफेद रंग के लेस का इस्तेमाल किया गया है। ठीक उसी तरह धोती पैंट में भी सफेद फ्लोरल डिजाइन वाली लेस लगी हुई है। सूट के दुपट्टे में फ्लोरल चिकनकारी वर्क दिख रहा है। धोती पैंट में लगी प्रिंटेड फ्लोरल लेस इसे फैंसी लुक दे रही है। ऐसा सूट गर्मियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आप धोती पैंट के साथ कॉटन फ्लोरल प्रिंट सूट ऑनलाइन 800 रु तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
सस्ते सूट संग ट्राई करें धोती पैंट (Try dhoti pants with suits)
गर्मियों में सिंपल प्रिंटेड सूट पहन रही हैं तो उसके साथ सिर्फ पेंट न पहनकर आप धोती पैंट ट्राई कर सकती हैं। चाहे तो धोती पैंट के तीन से चार सेट ऑर्डर कर दें। कॉटन कुर्ती के साथ धोती पैंट के कंट्रास्ट कलर ट्राई किए जा सकते हैं। ऐसी पैंट आपको 300 से 400 के अंदर ऑनलाइन मिल जाएंगी। कॉटन पैंट गर्मियों में राहत पहुंचती है और साथ ही फैशन को भी बरकरार रखती हैं।
हैवी ब्रेस्ट को बनाएं अट्रैक्टिव! कॉपी करें Shraddha Kapoor से ब्लाउज
पहनें मोती लेस वाली धोती पैंट (Wear dhoti pants with pearl lace)
अगर आप धोती पैंट खरीद रही हैं तो सिंपल पेंट खरीदने के बजाय मोती लेस वाले धोती पेंट खरीदें। इसमें आपको सफेद मोती लेस और गोल्डन मोती लेस मिल जाएंगे। लाइट कलर के पैंट के साथ सफेद मोती लेस चुनें। वही लाल या गहरे रंग धोती पैंट के साथ गोल्डन मोती अच्छे लगेंगे।
और पढ़ें: हैवी टिशू साड़ी को मारो गोली, सस्ते में स्टाइल से पहनें Organza Saree