सार

गर्मी और बरसात में मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए नींबू-लौंग, एप्पल साइडर विनेगर, कपूर, तुलसी-पुदीना और लहसुन-प्याज जैसे घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं।

सर्दियों के अलावा बाकी गर्मी और बरसात के मौसम में मक्खियां घर में डेरा जमाकर रहती हैं। घर में चाहे कितनी भी साफ-सफाई कर लो, मक्खियों का आतंक गर्मी और बरसात के मौसम में बढ़ जाता है। वे न केवल घर की सफाई बिगाड़ती हैं, बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। अगर आप भी मक्खियों के भिनभिनाने से परेशान हैं, तो ये 5 घरेलू उपाय अपनाकर उन्हें घर से कोसों दूर कर सकते हैं।

1. नींबू और लौंग का उपाय

  • नींबू और लौंग मक्खियों को भगाने के सबसे आसान और कारगर उपायों में से एक हैं।
  • एक नींबू को दो भागों में काट लें।
  • हर हिस्से में 4-5 लौंग चुभा दें।
  • इसे घर के कोनों में या खिड़की-दरवाजों के पास रखें।
  • लौंग की तीखी खुशबू से मक्खियां पास भी नहीं आएंगी।

इसे भी पढ़ं: घर में इधर-उधर भिनभिना रही हैं मक्खियों ? तो इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा

2. एप्पल साइडर विनेगर ट्रैप (ACV Trap)

  • मक्खियां मीठी गंध की ओर आकर्षित होती हैं। एप्पल साइडर विनेगर का यह उपाय उनकी संख्या कम करने में मदद करेगा।
  • एक कटोरी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) लें।
  • इसमें कुछ बूंदें डिश वॉशिंग लिक्विड मिला दें।
  • इस मिश्रण को मक्खियों के आने वाले स्थानों पर रख दें।
  • सिरके की महक से मक्खियां आकर्षित होंगी और तरल में गिरकर मर जाएंगी।

3. कपूर (Camphor) का धुआं

  • कपूर की तेज महक न केवल मक्खियों को भगाती है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाती है।
  • कपूर की दो टिकिया लें और किसी गर्म तवे पर रख दें।
  • जब कपूर जलने लगे, तो इसे मक्खियों वाले स्थान पर ले जाएं।
  • कुछ ही मिनटों में मक्खियां घर से गायब हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: घर बनेगा मक्खी-फ्री, भिनभिनाहट खत्म करने की 3 आसान Tips

4. तुलसी या पुदीना का पौधा लगाएं

  • मक्खियों को कुछ खास तरह की खुशबू पसंद नहीं होती, जिनमें तुलसी और पुदीना शामिल हैं।
  • घर के दरवाजे और खिड़की के पास तुलसी या पुदीना का पौधा लगाएं।
  • इनकी महक से मक्खियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी।
  • आप सूखी तुलसी या पुदीने की पत्तियों को घर के कोनों में भी रख सकते हैं।

5. लहसुन या प्याज का रस

  • लहसुन और प्याज की तीखी गंध मक्खियों को दूर भगाने का सबसे आसान तरीका है।
  • कुछ लहसुन की कलियां पीसकर या प्याज काटकर उसका रस निकाल लें।
  • इसे स्प्रे बोतल में भरकर मक्खियों वाले स्थानों पर छिड़कें।
  • इससे मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।