मानसून में घर को हरा-भरा रखने के लिए तुलसी, मोगरा, गिलोय, स्पाइडर प्लांट और गुड़हल जैसे कम मेंटेनेंस वाले पौधे लगाएं। ये पौधे बारिश में तेजी से बढ़ते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं।
मानसून यानी हरियाली का मौसम! बारिश की फुहारें सिर्फ मौसम को ठंडक ही नहीं देतीं, बल्कि पौधों की ग्रोथ के लिए भी सबसे उपयुक्त समय होती हैं। बारिश के दिनों सबसे ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर के बगिया या बालकनी में हरियाली छाना चाहते हैं, तो ये 5 Monsoon Friendly Plants जरूर लगाएं। ये न सिर्फ कम मेंटेनेंस वाले हैं, बल्कि मानसून में तेजी से बढ़ते भी हैं और घर को हरियाली देते हैं।
5 बेहतरीन मानसून फ्रेंडली प्लांट्स (Monsoon Friendly Plants for Home Garden)
1. तुलसी (Tulsi - Holy Basil)
- एंटीबैक्टीरियल और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधीय गुणों से भरपूर।
- मानसून में तुलसी का ग्रोथ बहुत अच्छा होता है।
- मच्छर और कीड़े दूर रखने में मदद करती है।
- मिट्टी में ज्यादा पानी जमा न हो, ऐसी ड्रेनेज रखें।
- सुबह 2-3 घंटे की धूप मिले तो बेहतर है।
2. मोगरा (Jasmine/Mogra)
- मानसून में मोगरे का ग्रोथ तेजी से होता है और सफेद सुंदर फूल आते हैं।
- वातावरण को सुगंधित करने वाला प्लांट।
- अच्छी धूप और बारिश का पानी इसकी ग्रोथ को तेजी देता है।
- मिट्टी में गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं।
3. गिलोय (Giloy)
- इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करता है।
- मानसून में बहुत तेज़ी से फैलता है और बेल के रूप में दीवारों या ग्रिल पर चढ़ सकता है।
- छोटी सी डंडी को गमले में लगाकर छोड़ दें, जल्द जड़ पकड़ लेगी।
- इसे सहारा देने के लिए कोई स्टिक या जाली दें।
- गिलोय का बेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए इसे आप अपने घर में जरूर लगाएं।
4. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
- वायु शुद्ध करने वाला पौधा है।
- मानसून में नमी से बहुत अच्छी ग्रोथ होती है।
- बालकनी, खिड़की या इंडोर में रखें।
- लटकते गमले में या छोटे पॉट में आसानी से उगाया जा सकता है।
- कम धूप में भी अच्छे से बढ़ता है।
- स्पाइडर प्लांट गमले पर लगाने के साथ साथ इसे हैंगिंग पॉट में भी रख सकते हैं, जो काफी खूबसूरत लगता है।
5. हिबिस्कस गुड़हल (Gudhal / Hibiscus)
- मानसून में ये पौधा रंग-बिरंगे फूलों से भर जाता है।
- पूजा-पाठ में उपयोगी और औषधीय गुणों वाला है।
- रंग-बिरंगे फूलों वाला ये गुड़हल बारह महिने खिलता है और खूब सुंदर दिखता है।
- बारिश की नमी से तेजी से ग्रो करता है।
- हर 15 दिन में गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट दें।
मानसून प्लांटिंग के स्पेशल टिप्स
- गमलेमें ड्रेनेज का खास ध्यान रखें ताकि पानी जमा न हो।
- पौधों के आसपास गोबर खाद या जैविक खाद मिलाएं।
- पानी नियमित दें लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं।
- कीटनाशक स्प्रे का उपयोग प्राकृतिक तरीकों से करें जैसे नीम का अर्क।