- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Chandelier Design: कम बजट में लग्जरी का टच! ये 5 झूमर डिजाइन बना देंगे घर को रॉयल+स्टाइलिश
Chandelier Design: कम बजट में लग्जरी का टच! ये 5 झूमर डिजाइन बना देंगे घर को रॉयल+स्टाइलिश
Modern Chandelier Design: कम बजट में घर को रॉयल और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं? जानिए 5 मॉडर्न चांदेलियर डिजाइन—क्रिस्टल, LED, मेटल और मल्टी-लेयर झूमर, जो आपके लिविंग स्पेस को देंगे लग्जरी और प्रीमियम लुक।

घर की सजावट में लाइटिंग का रोल बहुत ज्यादा होता है, और अगर बात झूमर (Chandelier) की हो तो ये आपके पूरे हाउस स्पेस का लुक ही बदल देता है। पहले झूमर सिर्फ महलों और बड़े होटलों तक सीमित थे, लेकिन अब मार्केट में कई ऐसे मॉडर्न और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं जो कम खर्च में भी आपके घर को रॉयल और क्लासी बना सकते हैं। सही डिजाइन और प्लेसमेंट से आप अपने लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और बेडरूम को लग्जरी लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे झूमर डिजाइन, जो आपके घर को स्टाइलिश बना देंगे।
क्रिस्टल झूमर
अगर आप अपने घर में रॉयल फील चाहते हैं तो क्रिस्टल झूमर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी चमक और रिफ्लेक्शन पूरे कमरे को एलिगेंट बना देती है। छोटे साइज के क्रिस्टल झूमर अब बजट में भी मिल जाते हैं, जो लिविंग रूम या एंट्रेंस एरिया के लिए परफेक्ट होते हैं।
मॉडर्न LED झूमर
आजकल मॉडर्न होम डेकोर में LED झूमर काफी ट्रेंड में हैं। ये सिंपल, स्लीक और कम बिजली खपत वाले होते हैं। ज्योमेट्रिक शेप जैसे सर्कल, रिंग या लाइन डिजाइन आपके घर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। छोटे फ्लैट्स और अपार्टमेंट के लिए ये बेस्ट चॉइस हैं।
मेटल और इंडस्ट्रियल झूमर
अगर आपको कुछ अलग और हटके चाहिए तो मेटल या इंडस्ट्रियल स्टाइल झूमर ट्राई करें। ब्लैक, गोल्ड या कॉपर फिनिश में ये डिजाइन बेहद स्टाइलिश लगते हैं। यह खासतौर पर डाइनिंग एरिया या किचन स्पेस में अच्छा लगता है और घर को कंटेम्पररी टच देता है।
फ्लोरल या झूमर लैंप डिजाइन
फ्लोरल या लैंप स्टाइल झूमर घर में सॉफ्ट और वॉर्म फील देते हैं। इसमें फूलों जैसी डिजाइन या फैब्रिक शेड्स होते हैं, जो बेडरूम या पूजा रूम के लिए परफेक्ट होते हैं। यह कम बजट में भी बेहद खूबसूरत और आरामदायक लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटे लिविंग रूम के लिए 5 सोफा डिजाइन, अब लिविंग एरिया दिखेगा बड़ा और स्पेशियस
मल्टी-लेयर झूमर
अगर आपके घर में हाई सीलिंग है, तो मल्टी-लेयर झूमर सबसे शानदार ऑप्शन है। इसकी कई लेयर्स इसे भव्य और रिच लुक देती है। यह डिजाइन बड़े लिविंग रूम या डुप्लेक्स घरों में बहुत शानदार लगता है और घर को होटल जैसा लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Boho Sofa Cover & Cusion: कलरफुल बोहो सोफा कवर और कुशन सेट डिजाइन, घर को मिलेगा बोहोमियन ग्रेसफुल लुक