Summer Makeup Fixing Hacks: गर्मी में पसीने और ह्यूमिडिटी से मेकअप खराब हो जाता है? जानिए 5 आसान मेकअप हैक्स जो आपके मेकअप को पूरे दिन स्मज-फ्री और फ्रेश बनाए रखेंगे। आईशैडो से फाउंडेशन तक सब रहेगा परफेक्ट।
Sweat Proof Makeup Tips: गर्मी के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। पसीना, धूप और ह्यूमिडिटी की वजह से मेकअप जल्दी पिघल जाता है, आईशैडो क्रीज़ करने लगता है और फाउंडेशन पैची दिखने लगता है। ऐसे में सही टेक्निक और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन फ्रेश और स्मज-फ्री बना रहे, तो ये 5 आसान मेकअप हैक्स आपके बहुत काम आएंगे।

स्किन प्रेप को न करें इग्नोर
मेकअप लगाने से पहले स्किन को अच्छे से तैयार करना सबसे जरूरी स्टेप है। हल्का ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र और मैटिफाइंग प्राइमर लगाएं। इससे स्किन स्मूद होती है और मेकअप लंबे समय तक टिकता है। खासकर टी-ज़ोन पर प्राइमर जरूर लगाएं ताकि ऑयल कंट्रोल में रहे।
इसे भी पढ़ें- झुर्रियां छुपाएं चेहरा चमकाएं, 50+ वुमन के लिए आसान मेकअप लुक

लाइटवेट और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स चुनें
गर्मी में हैवी फाउंडेशन की बजाय लाइटवेट और वॉटरप्रूफ फॉर्मूला इस्तेमाल करें। इससे मेकअप पसीने में भी नहीं बहता। बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइज़र अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा जरूर लगाएं।
पाउडर बेस्ड मेकअप अपनाएं
क्रीम प्रोडक्ट्स जल्दी पिघल जाते हैं, इसलिए गर्मियों में पाउडर ब्लश, ब्रॉन्जर और आईशैडो का इस्तेमाल करें। ये स्किन पर ज्यादा देर टिकते हैं और ऑयली लुक भी नहीं आने देते।
इसे भी पढ़ें- 45+ में दिखेंगी 25 की! 6 मेकअप टिप्स करें फॉलो

सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल
मेकअप को लॉक करने के लिए ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें। इससे मेकअप स्मज नहीं होता और लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है। खासकर अंडर-आई और टी-ज़ोन पर पाउडर लगाना न भूलें।
ब्लॉटिंग पेपर रखें साथ
दिनभर बाहर रहने पर पसीना और ऑयल आना नॉर्मल है। ऐसे में बार-बार फेस वॉश करने की बजाय ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। इससे एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा और मेकअप भी खराब नहीं होगा।
