- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- घर के एक कोने में तैरती ये रंग-बिरंगी मछलियां बना देंगी हर मेहमान को दीवाना!
घर के एक कोने में तैरती ये रंग-बिरंगी मछलियां बना देंगी हर मेहमान को दीवाना!
एक्वेरियम में तैरती रंग-बिरंगी मछलियाँ घर की खूबसूरती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। जानिए 5 ऐसी मछलियों के बारे में जो आपके घर को बना देंगी खास।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
घर में एक्वेरियम रखना न सिर्फ वास्तु के लिहाज से शुभ माना जाता है, बल्कि यह घर की खूबसूरती और पॉजिटिव वाइब्स भी बढ़ाता है। अगर उसमें तैरती हों कुछ रंग-बिरंगी मछलियाँ, तो हर मेहमान भी देखकर मंत्रमुग्ध हो जाए! आइए जानें ऐसी 5 खूबसूरत मछलियों के बारे में जो घर के एक कोने को बना सकती हैं खास। आज हम आपके साथ 5 ऐसी खूबसूरत और रंग बिरंगी मछली के बारे में बताएंगे, जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत है ही, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
1. गप्पी फिश (Guppy Fish) – कम में ज्यादा खूबसूरती
गप्पी मछलियाँ छोटी लेकिन बेहद आकर्षक रंगों वाली होती हैं। ये अलग-अलग रंगों की होती हैं और देखने में काफी एक्टिव रहती हैं। इन्हें संभालना आसान है, इसलिए ये बिगिनर्स के लिए भी बेस्ट होती हैं।
- रंग: नीला, नारंगी, हरा, पीला आदि।
- रखरखाव: कम तापमान में भी जीवित रहती हैं।
- एक्वेरियम में हर कोई इन्हें देख रुक जाता है।
2. बेटा फिश (Betta Fish) – सोलो क्वीन
बेटा फिश को "फाइटर फिश" भी कहा जाता है। इसकी फिन्स यानी पूंछ और पंख बहुत खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं। इसे अकेले ही रखा जाता है, और यह एक बाउल या छोटे टैंक में भी शोभा बढ़ाती है।
- रंग: चमकीला नीला, रेड, पर्पल।
- स्वभाव: थोड़ी टेरिटोरियल होती है।
- देखने में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल।
3. मॉली फिश (Molly Fish) – परिवार में रहने वाली मछली
मॉली मछलियाँ शांत स्वभाव की होती हैं और ग्रुप में रहना पसंद करती हैं। ये ज्यादातर काले, सफेद, गोल्डन रंगों में आती हैं और घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाती हैं।
- रंग: गोल्डन, ब्लैक, सिल्वर
- सामाजिक: दूसरी मछलियों के साथ अच्छी बनती है
- बच्चों को भी पसंद आती है इसकी हलचल
4. टेट्रा फिश (Tetra Fish) – ग्लो करती हैं पानी में
टेट्रा मछलियाँ अपनी चमकदार बॉडी और एक साथ झुंड में तैरने की आदत के लिए जानी जाती हैं। ये एक्वेरियम में लाईट के साथ मिलकर ग्लो करती हैं, जिससे पूरा कोना जगमगाने लगता है।
- रंग: रेड, ब्लू, सिल्वर
- आदत: ग्रुप में रहना पसंद
- डेकोरेशन लाइट्स में लगती हैं बेहद सुंदर
5. गोल्ड फिश (Goldfish) – शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक
गोल्डफिश को शुभ और सौभाग्य लाने वाली मछली माना जाता है। यह क्लासिक चॉइस है और हर मेहमान इसे देखकर जरूर रुकता है। इसका गोल्डन रंग सुख-समृद्धि का संकेत देता है।
- रंग: सुनहरा या ऑरेंज
- वाइब: पॉजिटिव और शांत
- वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है