सार
Best way to clean bronze utensils: काँसे के बर्तन काले पड़ गए हैं? नींबू-नमक, इमली-बेकिंग सोडा, और सिरका-आटा से मिनटों में चमकाएं! आसान घरेलू हैक्स आजमाएं।
Bronze Utensil Cleaning Tips: सभी के घरों में कांसे के बर्तन तो जरूर होते हैं, पूजा के बर्तन से लेकर थाली, कटोरी और लोटा, गिलास समेत कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल पुराने समय से किया जा रहा है। कांसे के बर्तन में खाने-पीने से न सिर्फ सेहत को फायदा मिलता है, बल्कि ये इसके धार्मिक और अध्यात्मिक लाभ भी मिलता है। कांसे के बर्तन का इस्तेमाल करना तो ठीक है, लेकिन एक बार इस्तेमाल करने से ये काले पड़ने लगता है और इस्तेमाल न करने पर इसमें काले और हरे रंग का गहर परत जम जाता है, जिसे साफ करना मुस्किल है। आज के इस लेख में हम आपको कांसे के बर्तनों को चमकाने और साफ करने के कुछ हैक्स बताएंगे, जो गंदगी साफ करने में आपकी मदद करेंगे।
कांसे के बर्तन साफ करने के 3 हैक्स
1. नींबू और नमक से हटाएं काली परत
- एक नींबू को आधा काट लें और उसके ऊपर नमक छिड़कें।
- इसे कांसे के बर्तन पर अच्छी तरह रगड़ें।
- 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- बर्तन तुरंत चमक उठेंगे और उनकी पुरानी रौनक लौट आएगी!
2. इमली और बेकिंग सोडा का जादू
- 2 चम्मच इमली का पेस्ट और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को कांसे के बर्तनों पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें।
- अब ब्रश या स्क्रब से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
- बर्तन से जिद्दी दाग और कालेपन की परत गायब हो जाएगी!
3. सिरका और आटा से चमकाएं पुराने बर्तन
- 1 चम्मच सिरका में थोड़ा आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसे बर्तनों पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें।
- अब हल्के हाथों से रगड़कर गुनगुने पानी से धो लें।
- बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे और मैट फिनिश भी नहीं आएगी!