Best Indoor Plants: घर के पौधे कमरे में लाइफ और एनर्जी लाने का एक आसान तरीका हैं। चाहे वह खिड़की पर लटकी हुई बेलें हों या फिर किसी कोने को सजाने वाला लॉन्ग प्लांट। आइए कुछ बेस्ट इंडोर प्लांट के बारे में यहां बताते हैं जिसे मेंटन करना काफी आसान है।

Best Indoor Plants: इंडोर प्लांट हर किसी को पसंद आता है..घर की खूबसूरती और एनर्जी को प्लांट एक अलग ही लेबल पर लेकर जाते हैं।लेकिन जब हम इसे लगाते हैं और यह सूख जाता है तो मन उदास हो जाता है। दोबारा हम उसे लगाने की कोशिश नहीं करते हैं। लेकिन हम यहां पर आपको ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे जिसे मेंटन करना बहुत आसान होता है। जिन्हें सप्ताह या फिर 15 दिन में एक बार पानी देने की जरूरत होती है।

1. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट को “मदर-इन-लॉ टंग” भी कहते हैं। इस प्लांट को हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी देना काफी होता है। कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। यह काफी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है। घर के अंदर की हवा शुद्ध होती है।

2. ज़ी ज़ी प्लांट (ZZ Plant)

अंधेरे कमरे के लिए बेस्ट चॉइस जीजी प्लांट है। यह प्लांट कई महीनों तक बिना पानी के रह सकता है। ड्राइंग रूम या फिर ऑफिस डेस्क के लिए यह परफेक्ट है।

3. मनी प्लांट (Money Plant)

इंडियन घरों में सबसे पॉपुलर प्लांट है यह। इसे इंडोर या आउटडोर दोनों जगह पर उगाया जा सकता है। कम धूप में यह तेजी से बढ़ता है। पत्तियों पर पानी का छिड़काव करना काफी है। हफ्ते में एक दिन जड़ में पानी डालें।

4. एलोवेरा (Aloe Vera)

हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए एलोवेरा फायदेमंद होता है। इसे लगाकर अगर आप पानी डालना भूल गए तो भी यह सर्वाइव कर लेता है। इसमें ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। प्राकृतिक हवा शुद्ध करने वाला प्लांट।

5. रबर प्लांट (Rubber Plant)

लिविंग रूम में रखने के लिए रबर प्लांट एक बेस्ट ऑप्शन है। बड़ी पत्तियां घर को रॉयल लुक देती हैं। बहुत कम मेंटेनेंस में सालों साल चलता है।

6. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड हटाने का काम स्पाइडर प्लांट करता है। झाड़ू जैसी पत्तियों वाला यह पौधा बेहद आकर्षक लगता है। बच्चों और पालूत जानवरों के लिए सेफ है। इसमें भी बहुत कम पानी डालने की जरूरत होती है।

7. पीस लिली (Peace Lily)

सफेद फूलों वाला सुंदर पौधा कमरे में लगाया जा सकता है। यह घर की सजावट में चार-चांद लगाता है। सप्ताह में 1 बार पानी देना पर्याप्त।

8. कैक्टस (Cactus)

ड्राई और गर्म वातावरण में भी कैक्टस जिंदा रहता है। यह दिखने में सबसे अलग होता है। हालांकि जानवर और बच्चों से इसकी पहुंच दूर रखें। इसमें काटा होता है।

9. सुकुलेंट्स (Succulents)

छोटे और प्यारे पौधे से लगाव है तो सुकुलेंट्स घर में जरूर लगाएं। इनकी पत्तियों में पानी स्टोर होता है। इसलिए अगर इसे आप 15 दिन तक पानी ना दे तो भी सरवाइव कर लेता है।

10. पोथोस / डेविल्स आइवी (Pothos)

लटकते गमलों के लिए शानदार पोथोस है। इसे घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है।यह एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम करता है।