सार

plants Best for Home Garden in Summers: गर्मियों में घर को ठंडा और पवित्र रखने के लिए तुलसी, मोगरा, चमेली जैसे 10 पौधे लगाएँ। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।

Summer Flowers for Garden: क्या आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपका घर हराभरा और पवित्र बना रहे? अगर हां तो इसके लिए आपको ऐसे फूल और पौधे लगाने चाहिए जो न सिर्फ घर में शीतलता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें, बल्कि भगवान की पूजा में भी उपयोगी हों। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि ये स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं 13 ऐसे पवित्र फूल और पौधों के बारे में, जो गर्मियों में आपके घर को स्वर्ग बना देंगे।

1. तुलसी (Holy Basil)

भगवान विष्णु और कृष्ण को प्रिय तुलसी को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह गर्मियों में ठंडी हवा देने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका फायदा ये है कि हवा को शुद्ध करती है और कई बीमारियों से बचाती है।

2. मोगरा (Jasmine)

भगवान शिव और विष्णु की पूजा में उपयोगी, मोगरा गर्मियों में भी खिला रहता है और इसकी खुशबू मन को शांति देती है। सबसे बेस्ट फायदा ये है कि तनाव दूर करता है और वातावरण को महकाता है।

3. चमेली (Chameli)

भगवान लक्ष्मी-नारायण को अर्पित किया जाने वाला यह फूल शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसका तेल और खुशबू मानसिक शांति प्रदान करती है।

4. अपराजिता (Butterfly Pea)

भगवान शिव और विष्णु को प्रिय इस फूल का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। इसके सेवन से दिमाग तेज करने में मदद मिलती है और शरीर भी ठंडा रहता है।

5. बेला (Bela)

भगवान शिव और माता लक्ष्मी को अर्पित, बेला की सुगंध मन को प्रसन्न कर देती है। यह रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और घर में ताजगी बनाए रखता है।

6. गुड़हल (Hibiscus)

भगवान गणेश और माता दुर्गा को प्रिय, यह लाल रंग का फूल शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इसके फायदों की बात करें तो यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही गुड़हल की चाय भी बहुत फायदेमंद होती है।

7. पारिजात (Night Jasmine)

भगवान कृष्ण और शिव को प्रिय, इसे लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसका फायदा ये है कि रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे वातावरण शुद्ध रखता है।

8. अशोक का पेड़ (Ashoka Tree)

भगवान राम और हनुमान को समर्पित, अशोक का पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है। आपके घर में या गार्डन में यह पेड़ गर्मियों में छाया देगा और वायु को शुद्ध करेगा।

9. शमी का पेड़ (Shami Tree)

भगवान शिव और शनि देव को प्रिय, इस पेड़ की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। घर में इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

10. चंपा (Plumeria/Champa)

भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता को प्रिय, इस फूल को मंदिरों में विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। यह गर्मियों में खिलने वाला फूल है और इसकी खुशबू वातावरण को ताजगी देती है।