Which jewellery is more expensive than diamond: दुनिया में कुछ रत्न हीरे से भी ज्यादा कीमती हैं। ये रत्न न सिर्फ खूबसूरत होते हैं, बल्कि बेहद दुर्लभ भी। इनकी कीमत करोड़ों में होती है और ये निवेश का भी एक जरिया हैं।
जब भी कीमती रत्नों (Gemstones) की बात आती है, सबसे पहला नाम हीरे (Diamond) का ही आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे स्टोन्स हैं, जो हीरे से भी ज्यादा महंगे और रेयर माने जाते हैं? इनकी कीमत करोड़ों में होती है और ये सिर्फ जूलरी नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट, लग्जरी और पॉवर का सिंबल माने जाते हैं। जी हां, हीरे को अब तक सबसे कीमती रत्न माना जाता था, लेकिन इन स्टोन्स की कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे कि जेमस्टोन की दुनिया ही अलग है। इनका महंगा होना सिर्फ उनकी खूबसूरती से नहीं बल्कि उनकी रेयरिटी, साइंटिफिक फॉर्मेशन और कलेक्टर्स वैल्यू से है। यही कारण है कि ये रत्न सिर्फ जूलरी नहीं, बल्कि करोड़ों की इन्वेस्टमेंट माने जाते हैं। आइए जानते हैं कौनसे हैं ये स्टोन्स और क्यों होते हैं ये इतने एक्सपेंसिव।
1. पैनाइइट (Painite)
Painite को दुनिया का सबसे दुर्लभ रत्न माना जाता है। इसकी खोज 1950 के दशक में बर्मा (म्यांमार) में हुई थी और 2004 तक सिर्फ दो या तीन ही क्रिस्टल पाए गए थे। हालांकि अब कुछ और नमूने मिल चुके हैं, लेकिन यह अब भी बेहद रेयर है। Painite की कीमत $50,000 से $60,000 प्रति कैरेट (₹40 लाख से ₹48 लाख प्रति कैरेट) तक होती है। ये भूरे से नारंगी-लाल रंग के यूनिक शेड में होते हैं।
2. रेड डायमंड (Red Diamond)
डायमंड तो बहुत से होते हैं, लेकिन रेड डायमंड दुनिया के सबसे रेयर और महंगे डायमंड होते हैं। इनका रेड कलर ही इनकी कीमत का सबसे बड़ा कारण है। 1 कैरेट रेड डायमंड की कीमत $1 मिलियन से ऊपर (₹8.3 करोड़ प्रति कैरेट) होती है। दुनिया का सबसे मशहूर रेड डायमंड ‘The Moussaieff Red Diamond’ है। इसकी बेहद लिमिटेड सप्लाई होती है। नैचुरल रेड कलर का डायमंड मिलना लगभग असंभव होता है।
3. जेडाइट (Jadeite)
जेडाइट, जेड का सबसे प्योर फॉर्म होता है। खासकर ‘Imperial Jade’ जो एमराल्ड ग्रीन कलर का होता है, उसे चीन और एशिया में बहुत पवित्र और लक लाने वाला माना जाता है। जेडाइट की कीमत $20,000 से $3 मिलियन प्रति कैरेट यानी ₹16 लाख से ₹25 करोड़ प्रति कैरेट तक जा सकती है। इसकी हाई कल्चरल वैल्यू, रेयर एमराल्ड ग्रीन कलर खासियत है।
4. मस्कोवाइट-टैफाइट (Taaffeite)
Taaffeite को पहले स्पिनेल समझा जाता था लेकिन 1945 में पता चला कि यह एक अलग रत्न है। यह पर्पल से रेड-वायलेट शेड का बेहद खूबसूरत स्टोन होता है। Taaffeite की कीमत $35,000 प्रति कैरेट (₹29 लाख प्रति कैरेट) तक हो सकती है। ये सबसे दुर्लभ (Sri Lanka, Tanzania और Myanmar में पाया जाता है) होता है।
5. ब्लू गार्नेट (Blue Garnet)
Blue Garnet, गार्नेट का सबसे रेयर वरायटी है, जो अलग-अलग लाइट में अपना कलर बदलता है। डे लाइट में यह ब्लू-ग्रीन और लैम्प लाइट में पर्पल दिखता है। Blue Garnet की कीमत $1.5 मिलियन प्रति कैरेट (₹12.5 करोड़ प्रति कैरेट) तक हो सकती है। इसमें कलर चेंजिंग प्रॉपर्टी और एक्स्ट्रीम रेयरिटी होती है।
6. सेरेंडिबाइट (Serendibite)
Serendibite बहुत ही रेयर रत्न है, जो ब्लू-ग्रीनिश ब्लैक टोन का होता है। यह श्रीलंका और म्यांमार में पाया जाता है। Serendibite की कीमत $1.8 मिलियन प्रति कैरेट (₹15 करोड़ प्रति कैरेट) तक हो सकती है।
7. एलेक्जेंडराइट (Alexandrite)
Alexanderite एक बेहद रेयर स्टोन है, जो कलर बदलने के लिए जाना जाता है डे लाइट में ग्रीन और लैम्प लाइट में रेड पर्पल शेड देता है। एलेक्जेंडराइट की कीमत $70,000 प्रति कैरेट (₹58 लाख प्रति कैरेट) तक होती है। इसमें कलर चेंजिंग प्रॉपर्टी होती है। साथ ही इसका लिमिटेड सोर्स (Russia, Brazil, Sri Lanka) है।