नई दुल्हनों के लिए लाल मोतियों वाले मंगलसूत्र के अनोखे डिज़ाइन। बंगाली पैटर्न, ट्रेडिशनल गोल्ड पेंडेंट, और फ्लावर डिज़ाइन जैसे कई विकल्प।
मंगलसूत्र हर सुहागन की पहचान है, हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का पहचान सुहाग से जोड़ा जाता है। भारत के हर राज्य की हिंदू महिला अपने-अपने परंपरा के अनुसार मंगलसूत्र पहनती हैं। बॉलीवुड के सेलेब्स भी शुभ अवसर और साड़ी सूट के साथ अपने सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को पहनती हैं। भारतीय हिंदू महिला अपने सामर्थ्य के अनुसार मंगलसूत्र अपने गले में जरूर पहनती हैं। बता दें कि बहुत से जगहों में साल भर तक काले रंग का इस्तेमाल नई दुल्हन नहीं करती हैं। ऐसे में सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी महिलाएं काले मोती में नहीं पहनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए आपकी सुहाग की निशानी यानी मंगलसूत्र में लाल मोती में कुछ यूनिक डिजाइन लाए हैं।
बंगाली पैटर्न पेंडेंट मंगलसूत्र
बंगाली कारीगरी वाली ये मंगलसूत्र बंगाल में कोलकाता में बहुत प्रसिद्ध है। हर राज्य की अपनी अलग कारीगीरी और गहनों के डिजाइन होते हैं, इसी में ये कोलकाता डिजाइन वाली पेंडेंट के साथ लाल मोती में मंगलसूत्र आपके गले में खूब प्यारा लगेगा।
ट्रेडिशनल गोल्ड पेंडेंट के साथ लाल मोती मंगलसूत्र
मंगलसूत्र की ये ट्रेडिशनल पैटर्न भी लाल मोती के साथ खूब बढ़िया लग रही है। आप इसे डेली यूज के लिए ले सकती हैं, या फिर आप चाहें तो इसे अपने पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा भी बनवा सकती हैं। आप चाहें तो लाल मोती के बीच में सोने की मोती भी लगवा सकती हैं, ये मंगलसूत्र को सोने पे सुहागा वाली सुंदरता देगी।
प्लेन लाल मोती के साथ सोने की मोती मंगलसूत्र
बजट कम है लेकिन कम चाहिए सुंदर डिजाइन तो मंगलसूत्र में ये माला डिजाइन भी काफी प्यारा है। इसमें कोई पेंडेंट नहीं है, लेकिन सोने के माले में गूंथा ये लाल मोती वाला मंगलसूत्र आपके डेली वियर के लिए बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत पीस है।
फ्लावर पैटर्न पेंडेट विथ मंगलसूत्र
फ्लावर पैटर्न में इस तरह के मंगलसूत्र के पैटर्न आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह के पेंडेंट को आप लाल मोती के साथ सेट करें पहनें और बढ़ाएं गले की खूबसूरती। लाल मोती में सजी ये सोने के फूल वाली पेंडेंट को आप अपने बजट के अनुसार छोटा या फिर बड़ा कर सकती हैं।