Red Green Glass Bangles For Eid: ईद के खास मौके पर रेड-ग्रीन बैंगल्स आपके फेस्टिव लुक को और भी खूबसूरत बनाती हैं। जानिए शरारा और गरारा के साथ पहनने के लिए 5 स्टाइलिश रेड-ग्रीन चूड़ी डिजाइन, जो आपके ईद श्रृंगार को देंगे रॉयल और ट्रेडिशनल टच।
Pakistani Red-Green Eid Bangles: ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि खूबसूरत सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। इस दिन महिलाएं अपने आउटफिट के साथ पारंपरिक ज्वेलरी और खासकर चूड़ियों को जरूर शामिल करती हैं। ईद के लिए रेड और ग्रीन क्लास बैंगल का कॉम्बिनेशन बेहद लोकप्रिय माना जाता है, क्योंकि ये रंग खुशहाली, समृद्धि और त्योहार की रौनक का प्रतीक हैं। शरारा, गरारा या अनारकली जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अगर सही बैंगल डिजाइन चुना जाए तो पूरा लुक और भी आकर्षक बन जाता है। आइए जानते हैं ईद के मौके पर रेड-ग्रीन बैंगल के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो आपके फेस्टिव लुक को और भी खास बना देंगे।
स्टोन वर्क रेड-ग्रीन चूड़ी सेट

स्टोन वर्क वाली रेड-ग्रीन चूड़ियां ईद के फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। इनमें लगे छोटे-छोटे स्टोन और क्रिस्टल हाथों को चमकदार और ग्रेसफुल बनाते हैं।
रेशमी रेड-ग्रीन ग्लास बैंगल

रेशमी चूड़ियों की बात ही कुछ और है, और ईद के मौके पर कांच की चूड़ियों के बिन श्रृंगार अधूरी है। इसलिए आप सिंपल, सोबर और स्टाइलिश लुक के इस तरह के लाल-हरी रंग की खूबसूरत रेशमी चूड़ियां ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Glass Bangle Design: कांच की चूड़ियों के बिना अधूरी है ईद की खूबसूरती, श्रृंगार पूरा करने के लिए चुनें ये 5 डिजाइन
कश्मीरी चूड़ियों के साथ रेड-ग्रीन चूड़ियां

लाल और हरी चूड़ियों के साथ आप इन ट्रेंडी कश्मीरी बैंगल को ले सकते हैं। इसलिए अगर आप ईद में अपनी शरारा या गरारा सूट की शान और सुंदरता बढ़ाने के बारे में सोच रहे है, तो आप सुनहरे कश्मीरी चूड़ियों के साथ खूबसूरत लाल और हरे रंग की चूड़ियों को सेट कर सकते हैं।
प्लेन लाल-हरी चूड़ियां

अगर आपको चूड़ियों में स्टोन या कटवर्क डिजाइन नहीं पसंद है, तो इस तरह की सिंपल, सोबर और प्लेन चूड़ियां भी ईद के आउटफिट या श्रृंगार को कंप्लीट करने के लिए ले सकती हैं। चूड़ियों के साथ सुनहरे या इस तरह के घुंघरू कंगन पहन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तिलक-सगाई में दिखेंगी फर्स्ट क्लास, चुनें लाख की चूड़ियों के 5 डिजाइन
लाल-हरी कटींग वाली चूड़ियां

चूड़ियों में अगर खास किसी डिजाइन को माना जाए तो ये कटिंग वाली चूड़ियों से कुछ खास कोई और नहीं। ये लाल-हरी के अलावा और भी रंगों में आती है, लेकिन रमजान या ईद के लिए मुस्लिम महिलाएं अक्सर लाल या हरी रंग की चुड़ियां लेती है।
