Mangalsutra Designs For Women: ब्लैक मोती के साथ जोड़े लाल मोती और बनाएं सुहाग की निशानी को और सुंदर। 7 लेटेस्ट और ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइंस से पाएं रॉयल लुक। डेली वियर से लेकर पार्टी वियर हर मौके के लिए परफेक्ट डिजाइंस।
Red Beads Mangalsutra Designs Fashion:शादी के बाद पहना जाने वाला मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। पहले जहां मंगलसूत्र पारंपरिक काले मोतियों में आता था। वहीं आज इसका ट्रेंड बदल रहा है। दुल्हन अब इसमें काले मोती के साथ लाल मोती भी डलवा रही हैं। काला जहां उनके सुहाग की रक्षा करता है, वहीं लाल सुहाग का प्रतीक होता है। मंगलूसत्र को थोड़ा सा और यूनिक बनाना चाहती हैं तो आप भी रेड बीड्स वाले मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। गोल्ड पेंडेंट के साथ कई डिजाइंस मार्केट में अवेलबेल है।
यहां हम आपको दिखा रहे हैं मंगलसूत्र के ऐसे 7 डिजाइंस जो क्लासिक भी हैं और ट्रेंडी भी।
1.रेड बीड्स वाला मंगलसूत्र
लाल रंग प्यार और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर इसे जोड़कर मंगलसूत्र बनाया जाता है तो सुहाग का रंग और भी गहरा हो जाता है। लाल मोती से बने 3 डिजाइंस यहां दिखाए गए हैं। लाल और गोल्ड मोती के साथ हैवी लॉकेट लगाया गया है। वहीं गोल्ड चेन में चार मोती लगाकर मिनिमल मंगलसूत्र डिजाइंस दिखाए गए हैं। आप अपने बजट के मुताबिक इस तरह के मंगलसूत्र खरीद सकती हैं।
2.डायमंड पेंडेंट मंगलसूत्र
सिंपल ब्लैक बीड्स चेन के साथ डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र ऑफिस गोइंग वुमन और मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है। ये हल्का, एलिगेंट और डेली वियर के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
3. लेटेस्ट लॉन्ग चेन मंगलसूत्र
अगर आप थोड़ा हटकर और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग चेन वाला मंगलसूत्र चुनें। इसमें सोने की लंबी चेन के साथ यूनिक डिजाइन का पेंडेंट जुड़ा होता है।
4.मिनिमल गोल्ड बीड मंगलसूत्र
साधारण लेकिन आकर्षक लुक के लिए मिनिमल डिजाइन वाला मंगलसूत्र बेस्ट है। इसमें छोटे गोल्ड बीड्स होते हैं जो डेली वियर के लिए परफेक्ट होते हैं। यहां पर तस्वीर में 3 डिजाइंस दिखाए गए हैं जिसमें ब्लैक मोती के साथ रेड मोती जोड़ा गया है।
5.डबल चेन मंगलसूत्र
डबल चेन वाले मंगलसूत्र बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। साड़ी या लहंगे के साथ इसे पहनकर आप शाही लुक पा सकती हैं।
6. नाम वाला मंगलसूत्र
अपने पति का नाम या दोनों के नाम का पहला अक्षर मंगलसूत्र में जुड़वाना आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह बहुत ही पर्सनल और रोमांटिक टच देता है।
7.टेंपल डिजाइन मंगलसूत्र
पारंपरिक लुक चाहती हैं तो टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड मंगलसूत्र बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें देवी-देवताओं के मोटिफ्स रहते हैं और इसे साड़ी या ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी किया जा सकता है।