सार

Isha Ambani diamond necklace Met Gala: मेट गाला 2025 में ईशा अंबानी के हार ने ध्यान खींचा। उन्होंने 36 कैरेट का डायमंड नेकलेस कैरी किया। जानें खासियत।

Indian Celebes Met Gala Look 2025: दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आगाज हो चुका है। इवेंट के पहले दिन शाहरूख खान, दलजीत दोशान और कियारा आडवाणी ने लुक्स से ध्यान खींचा लेकिन महफिल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी लूट ले गईं है। उनका आउटफिट और नेकलेस पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा का आउटफिट को बनाने में 20 हजार घंटे से ज्यादा का समय लगा। हालांकि इस दौरान उनका डायमंड नेकलेस (Isha Ambani Diamond Necklace Met Gala) ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी।

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक ( Isha Ambani Met Gala Look & Outfits)

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक "Tailored for U" थीम पर बेस्ड था। उन्होंने पॉपलुर इंडियन डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनीं। थ्री पीस कोचर आउटफिट में ईशा का लुक कमाल लग रहा है। उन्होंने ब्लैक बेलबॉटम पैंट के साथ हॉल्टर स्टाइल टॉप कैरी किया। जिसमें पर्ल-स्टोन एंब्रॉयडरी थी। लुक को खास लॉन्ग श्रग जैकेट बना रही थी। इसे बनाने के लिए बनारसी+जरदोजी फैब्रिक या यूज किया गया है।

View post on Instagram
 

ईशा अंबानी ने पहना खास हीरे का हार ( Nita Ambani Necklace & Jewellery)

मेट गाला इवेंट में ईशा अंबानी ने इतिहास का जिंदा कर दिया। उनका नेकलेस सॉलिटेयर हार मशहूर Cartier Toussaint Necklace से इंस्पायर्ड है। ये हार 136 कैरेट का था। जो अपने-आप में बेशकीमती है। इस नेकलेस को Queen of Holland कहा जाता है। हार का बनवाने वाला राजा नवनगर थे। जिन्हें उस वक्त का फैशन आइकॉन माना जाता था। ये हार Cartier ने बनवाया था। जब ये बनकर तैयार हुआ था, जब खुद Cartier ने कहा, ऐसा नेकलेस पहना हर फैशनेबल इंसान का सपना है। इसके बाद Ocean’s 8 मूवी के लिए Cartier ने उसी हार की एक कॉपी बनाई। जिस पर 4200 घंटे का काम हुआ। फिल्म के लिए इसमें असली हीरे की बजाय ज़िरकोनियम ऑक्साइड का इस्तेमाल किया गया था। भले, ये हार इतिहास बन चुका हो लेकिन ईशा अंबानी ने शाही खजाने और इतिहास की मॉर्डन झलक दिखाते हुए मेट गाला रेड कार्पेट पर इसे कैरी किया।