Fathers Day Special Gold Chain Under 25000: फादर्स डे पर पिता को दें यादगार तोहफा! ₹25,000 से कम में स्टाइलिश गोल्ड चेन के बेहतरीन डिजाइन। सॉलिड, रूडी बॉक्स और हॉलो डिजाइन में से चुनें।

पिता… वो शख्स जिनकी जिंदगी हमेशा बच्चों के लिए समर्पित रहती है, चाहे वो अपने सपनों से समझौता हो या हमारी खुशियों के लिए दिन-रात की मेहनत। फादर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, त्याग और प्यार का सम्मान करने का मौका है। अगर आप इस बार उन्हें कुछ कीमती, यादगार और स्टाइलिश गिफ्ट देना चाहती हैं तो गोल्ड चेन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि एक ऐसा तोहफा है जो वो रोज पहन सकते हैं और हर बार पहनने पर उन्हें आपकी याद दिलाएगा। यहां हम लेकर आए हैं ₹25,000 से कम बजट में कुछ ट्रेंडी, एलिगेंट और डेली-वियरेबल गोल्ड चेन डिजाइन्स जो खासतौर पर पुरुषों के लिए हैं खासतौर पर आपके हीरो के लिए।

1. सॉलिड सिंगल लिंक गोल्ड चेन  

बजट: ₹13,000 – ₹18,000 | वजन: लगभग 1.5 – 2 ग्राम (22KT)

यह गोल्ड चेन सिंपल लेकिन ठोस डिजाइन होती है जिसमें हर लिंक क्लासिक अंडाकार या हल्के चौकोर शेप में जुड़ा होता है। इसकी फिनिशिंग मैट और पॉलिश दोनों ऑप्शन में मिलती है। पारंपरिक सोच वाले डैड्स के लिए जो ज्वेलरी को सिंपल और क्लीन रखते हैं। ये चेन ऑफिस में पहनने के लिए भी परफेक्ट है।

2. रूडी बॉक्स गोल्ड चेन डिजाइन 

बजट: ₹15,000 – ₹20,000 | वजन: 1.8 – 2.2 ग्राम (18KT या 22KT)

इसके लिंक स्क्वायर शेप के होते हैं, जिससे यह थोड़ी बोल्ड और मजबूत दिखती है। इसका लुक पुरुषों की बॉडी फ्रेम पर माचो अपील देता है। जो पिता थोड़ा भारी चीजें पहनने में सहज हों और मर्दाना स्टाइल पसंद करते हों। यह चेन लॉकेट के साथ और भी ज्यादा आकर्षक लगती है।

3. हॉलो गोल्ड चेन डिजाइन

बजट: ₹20,000 – ₹24,500 | वजन: 2.5 – 3 ग्राम (22KT हॉलो)

यह चेन देखने में भारी लगती है लेकिन हॉलो होने के कारण वजन हल्का होता है। इसमें अक्सर बेल्चर या रोप स्टाइल लिंकिंग होती है। अगर आप पिताओं के लिए राजसी और भारी लुक चाहती हैं तो इसे चुनें। ये पहनने में भी आरामदायक रहती हैं। यह चेन अकेले ही स्टेटमेंट लुक देती है।

4. Gold Chain डुअल टैक्सचर फिनिश

यह डिजाइन 3 छोटे गोल्ड लिंक्स और 1 बड़ा लिंक के रिपीटिंग पैटर्न में आती है। खास बात इसका डुअल फिनिश है जिसमें कुछ लिंक्स मैट टेक्सचर और कुछ ग्लॉसी शाइन में होते हैं। इसका हल्का वजन और हाई क्लास अपील इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाता है।

5. लिंक गोल्ड चेन लेटेस्ट डिजाइंस

नेवी-इंस्पायर्ड एंकर लिंक चेन जिसमें हर लिंक पर हल्के जियोमेट्रिक क्रॉस-कट बनाए गए हैं। इससे लाइट रिफ्लेक्शन बढ़ता है और चेन को बहुत रिच लुक मिलता है। यह चेन लॉन्ग-लास्टिंग और सॉलिड होती है, जिससे यह शादी या गिफ्टिंग के लिए आइडियल बनती है।