- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Gold Chudi Sleek Bangle Designs: गोल्ड चूड़ी स्लीक डिजाइंस, लाल-सफेद स्टोन वर्क वर्सटाइल बैंगल सेट
Gold Chudi Sleek Bangle Designs: गोल्ड चूड़ी स्लीक डिजाइंस, लाल-सफेद स्टोन वर्क वर्सटाइल बैंगल सेट
Sleek Gold Bangles for Bridal and Party Designs: स्लीक गोल्ड चूड़ी डिजाइंस उन महिलाओं के लिए शानदार हैं जो हल्के वजन में भी रिच और स्टाइलिश लुक चाहती हैं। लाल-सफेद स्टोन का कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल अपील देता है।

गोल्ड चूड़ी स्लीक डिजाइंस, लाल-सफेद स्टोन वर्क वर्सटाइल बैंगल सेट
ट्रेडिशनल लुक में गोल्ड चूड़ियों की अहमियत कभी कम नहीं होती। खासकर जब डिजाइंस स्लीक हों और उनमें लाल-सफेद स्टोन का कॉम्बिनेशन हो, तो ये हर साड़ी, सूट या वेडिंग आउटफिट के साथ रॉयल लुक देती हैं। आजकल हैवी चूड़ियों की जगह हल्की और एलिगेंट स्लीक बैंगल सेट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें डेली वियर से लेकर फेस्टिव ओकेजन तक आसानी से पहना जा सकता है। अगर आप भी नए स्टाइल के गोल्ड चूड़ी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो ये 7 आइडियाज जरूर देखें।
फ्लोरल एंड लीफ मोटिफ स्लीक गोल्ड चूड़ी
अगर आपको डिटेल्ड और फेमिनिन डिजाइंस पसंद हैं, तो फ्लोरल एंड लीप पैटर्न वाली स्लीक गोल्ड चूड़ियां बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनमें छोटे-छोटे फूलों के शेप में लाल या सफेद स्टोन लगाए जाते हैं जो बेहद सुंदर लगते हैं। यह डिजाइन फेस्टिव वियर के लिए शानदार रहता है और इंडियन आउटफिट के साथ तुरंत एलीगेंस जोड़ देता है।
रूबी लाइन एंड वाइट स्टोन गोल्ड स्लीक चूड़ी सेट
इस डिजाइन में पतली गोल्ड चूड़ियों पर एक साइड या बीच में लाल रूबी टोन स्टोन की लाइन जड़ी होती है। यह डिजाइन देखने में क्लासी लगता है और साड़ी या रेड आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है। हल्के वजन में मिलने के कारण इसे पूरे दिन पहनना आसान होता है और यह ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देता है। इस तरह की रूबी लाइन एंड वाइट स्टोन गोल्ड स्लीक चूड़ी सेट मैरिड वूमन को जरूर लेने चाहिए।
कुंदन-स्टाइल स्टोन इनले बैंगल
कुंदन इंस्पायर्ड स्लीक चूड़ियों में सफेद स्टोन बेस पर लाल स्टोन की हाइलाइटिंग होती है, जिससे चूड़ी में रॉयल टच आता है। यह डिजाइन खासकर शादी या फंक्शन में पहनने के लिए बनाया जाता है और सादा लुक भी तुरंत ग्रैंड बना देता है। इसे दूसरी सादी चूड़ियों के साथ मिक्स-मैच भी किया जा सकता है।
कलरफुल कट स्टोन स्लीक डिजाइंस
मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए कलरफुल कट स्टोन स्लीक डिजाइंस गोल्ड चूड़ियां बेहतरीन हैं। इनमें स्क्वायर या डायमंड शेप में लाल-सफेद स्टोन लगाए जाते हैं जो वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों आउटफिट पर सूट करते हैं। यह डिजाइन कम उम्र से लेकर मैच्योर एज तक सभी पर अच्छा लगता है।
रेड-व्हाइट अल्टरनेट स्टोन पैटर्न बैंगल
इस तरह की चूड़ियों में लाल और सफेद स्टोन को बारी-बारी से सेट किया जाता है, जिससे एक अट्रैक्शन कॉन्ट्रास्ट लुक बनता है। यह डिजाइन शादी या पूजा के समय खासतौर पर अच्छा लगता है और हाथों को भरा-भरा दिखाता है। स्लीक शेप होने के बावजूद यह सेट काफी रिच दिखाई देता है।