Letter Mangalsutra: वैसे तो मंगलसूत्र सुहागन की पहचान होती है और यह हमारे परंपरा से भी जुड़ी है। लेकिन आज के दौर में महिलाएं इसमें थोड़ा फ्यूजन टच देकर पहनना पसंद कर रही हैं। य

Letter Mangalsutra Fashion Trend: मंगलसूत्र हमारे परंपरा का अहम हिस्सा है। लेकिन यह अब शादीशुदा महिलाओं का सिंबल नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है। खासतौर पर लेटर पेडेंट मंगलसूत्र डिजाइंस जो नई पीढ़ी की महिलाओं का दिल जीत लिया है। ऐसे मंगलसूत्र में पर्सनल टच दिया जाता है। गले में आप हमेशा अपने प्यार का नाम पहन सकती हैं। यहां पर कुछ मंगलसूत्र डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जिसे आप गोल्ड-डायमंड कॉम्बिनेशन में बनवा सकती हैं। अगर बजट नहीं तो आप आर्टिफिशियल मार्केट से भी खरीद सकती है जो बिल्कुल रियल गोल्ड की तरह नजर आता है।

लेटर पेंडेंट मंगलसूत्र क्यों हैं खास?

पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र

अपनी या पार्टनर की नाम की पहली अक्षर (A, B, S, R जैसे) को पहनना एक इमोशनल कनेक्शन का सिंबल बन गया है। यहां पर दो डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक मंगलसूत्र पेडेंट में B और G को एक साथ रखा गया है। जो काफी यूनिक लग रही है। वहीं दूसरे में K लेटर को मंगलसूत्र के साथ जोड़ा गया है।

लव लेटर मंगलसूत्र डिजाइंस

हर्ट शेप मंगलसूत्र में Love लेटर डिजाइंस बनाया गया है। हार्ट शेप में स्टोन जड़ा गया है। आप इस तरह के डिजाइंस को बनवा भी सकती हैं। गोल्ड में अगर आप सेम पैटर्न का डिजाइंस बनवा रही हैं तो 24 कैरेट में यह डिजाइंस 50-60 हजार के अंदर में मिल जाएंगे। आर्टिफिशियल अगर लेती हैं तो 800-1000 रुपए में आ जाएंगे।

डबल लेयर लेटर मंगलसूत्र

डबल लेयर मंगलसूत्र इन दिनों फैशन में छाया हुआ है। इसे और खास बनाने के लिए आप इस तरह का स्टाइल ट्राई कर सकती हैं शॉर्ट चेन में अपना इनिशियल (लेटर) पेंडेंट और लॉन्ग चेन में एक एलिगेंट डिज़ाइनर पेंडेंट। यह लुक एथनिक हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट पर स्टाइलिश और स्मार्ट लगता है।

लेटर मंगलसूत्र बनवाते वक्त ध्यान रखें ये बातें

22k गोल्ड या रोज गोल्ड में बनवाना ज्यादा ट्रेंडी लगता है। छोटे साइज के लेटर पेंडेंट ज्यादा डेली यूज फ्रेंडली होते हैं। अपने लेटर को कस्टम डायमंड कट के साथ बनवाएं तो लुक और भी खास बनता है। आप भी अपने पसंद का मंगलसूत्र तुरंत बना कर अपने पिया जी को सरप्राइज कर सकती हैं।