सिर्फ साड़ी-सूट नहीं, अब जादू चलेगा गले के इन नगदार 7 हारों का
Heavy Necklace designs: शादी हो या फिर शानदार पार्टी, इसमें शिरकत करने से पहले श्रृंगार करना बनता है। लेकिन साड़ी-सूट तभी खिलते हैं जब इसके साथ एक हैवी नेकलेस जोड़ा जाए। यहां नीचे हम एडी नग के कुछ डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जिसे आप कॉपी कर सकती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
डायमंड का छोड़ों मोह, आर्टिफिशियल नग वाले नेकलेस चुनों
डायमंड नेकलेस पहनना हर किसी के बस की बात नहीं है। वो इतनी महंगी होती है कि उसकी तरफ देखना भी एक आम लड़की के लिए मुश्किल होता है। लेकिन बाजार में इसका भी विकल्प मौजूद है। आर्टिफिशियल नग वाले हार आपको अपने बजट में मिल जाएंगे। जिसे आप आसानी से खरीद सकती हैं।
जालीदार एडी नग चोकर
आज कल इस पैटर्न का नेकलेस तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरह के एथिनक आउटफिट के साथ जालीदार एडी नग चोकर खूबसूरत लगता है। प्राइस की बात करें तो 3-5 हजार के अंदर इस तरह के नेकलेस सेट मिल जाएंगे।
फ्लोरल एडी नग नेकलेस
व्हाइट नग में बने इस नेकलेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं। लेयर पैटर्न में बने इस हार में फ्लोरल कट दिया गया है जो इसे गॉर्जियस बना रहा है।
ग्रीन स्टोन नेकलेस
ग्रीन स्टोन नेकलेस भी काफी ट्रेंड में हैं। असली एमरॉल्ड की जगह आप नकली स्टोन वाले नेकलेस चुन सकती हैं। इसमें एक से बढ़कर एक वैराइटी मौजूद है।
लेयर एंड हसुली स्टाइल नेकलेस
इस तस्वीर में नेकलेस के 2 पैटर्न दिखाए गए हैं। एक में ग्रीन स्टोन से सजे हुए नेयर नेकलेस दिखाया गया है। जबकि दूसरे में हसुली स्टाइल नेकलेस। आर्टिफिशियल बाजार में इस पैटर्न के नेकलेस अवेलेबल है। प्राइस की बात करें तो वहीं 2 हजार से शुरू होकर 10 हजार तक जाते हैं।
यूनिक एंड मॉर्डन स्टाइल नेकलेस
अगर आप चाहती है कि महफिल में हर किसी की नजर आप पर हो तो फिर इस तरह के मॉर्डन नेकलेस से अपने गले को सजा सकती हैं। इस तरह के नेकलेस डिजाइन कभी आउट डेटेड नहीं होते हैं।