Gold Jewellery Buying Guide: भारत में सोने के गहने खरीदना फैशन के साथ-साथ निवेश भी होता है। लेकिन कई बार लोकल सुनार अपने कस्टमर को गुमराह करके खराब सोना बेच देते हैं। यहां हम बताएंगे कि सोने के गहने लेते क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। 

Gold Gold Jewellery Buying Tips: भारत में सोने का गहना खरीदना एक बड़ा फैसला होता है। आमतौर पर शादी या तीज-त्योहार में लोग सोने के गहने खरीदते हैं। श्रृंगार के साथ-साथ गहने निवेश का भी हिस्सा होता है। छोटे-छोटे शहरों में भी अनगिनत ज्वेलरी दुकान खुले होते हैं। इन दुकानों पर बैठने वाले सुनार अनुभवहीन ग्राहकों को गुमराह कर देते हैं। वो 22 कैरेट का सोना बताकर 18 कैरेट का सोना बेच देते हैं। कई बार तो सोने की क्वालिटी भी काफी खराब होती है। नीचे 7 जरूरी बातें बताई गई हैं जो गहने खरीदते समय आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।

1. हॉलमार्क जरूर चेक करें

गहना खरीदते वक्त BIS हॉलमार्क जरूर देखें। यह इस बात की पुष्टि करता है कि गहनों में शुद्ध सोना ही है। हॉलमार्क के बिना सोना लेना मतलब जोखिम उठाना। कई बार सुनार आपको बरगलने की कोशिश करेंगे, लेकिन सोना खरीदना एक बार होता है। इसलिए बिना हॉलमार्क के गहना बिल्कुल ना खरीदें।

2. पक्का बिल जरूर लें

कोई भी गहना खरीदते समय बिल जरूर लें। यह कानूनी दस्तावेज होता है जो भविष्य में रिटर्न, रिपेयर या एक्सचेंज के समय आपकी मदद करेगा।

3. मेकिंग चार्ज की जांच करें

अक्सर सुनार कम सोने की शुद्धता बताकर मेकिंग चार्ज में छुपा मार्जिन जोड़ते हैं। इसलिए मेकिंग चार्ज फिक्स या प्रतिशत में है, ये जरूर पूछें और कंपेयर करें। सुनार के बहकावे में बिल्कुल ना आए और खुद कैलकुलेट करें भले ही इसमें थोड़ा वक्त क्यों ना लगे।

4. वेट की पुष्टि जरूर करें

गहनों का वजन डिजिटल मशीन से चेक करवाएं और अपनी उपस्थिति में तौलें। कई बार गहनों में नकली पत्थर लगाकर वजन बढ़ा दिया जाता है।

5. शुद्धता की जानकारी रखें

22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की शुद्धता के अनुसार उसका मूल्य तय होता है। अपनी जरूरत के हिसाब से सही कैरेट का चुनाव करें।

6. एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी पूछें

हमेशा यह पूछें कि अगर बाद में गहने एक्सचेंज या रिटर्न करने हों तो क्या पॉलिसी है। कई बार कुछ दुकानदार सिर्फ उसी दुकान से नया गहना लेने की शर्त पर एक्सचेंज देते हैं।जबकि अगर आप होलमार्क वाला गहना लेते हैं तो कही भी इसे उस वक्त के दाम पर बेच सकते हैं।

7. तुलना करना न भूलें

खरीदारी करने से पहले कम से कम 2-3 दुकानों पर दाम और डिजाइन की तुलना करें। इससे आपको सही कीमत और ऑप्शन आपको दोनों मिलेंगे। सोना आज के वक्त में बहुत ज्यादा महंगा हो गया है, इसलिए अगर आप खरीदारी करने जाते हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें, ताकि मेहनत की कमाई का नुकसान ना हो।