Gold Hathphool Designs: दुल्हन के 16 श्रृंगार में एक श्रृंगार हाथफूल का भी होता है। मेहंदी लगे हाथों पर अगर हाथफूल नहीं हो तो साज-श्रृंगार अधूरा लगता है। इन दिनों मॉर्डन डिजाइन वायरल हो रहे हैं जिसे आप शादी के बाद भी खास ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं।
Gold Hathphool Designs Fashion: मेहंदी लगे हाथों पर जबतक गोल्ड हाथफूल नहीं पहनी जाए तो श्रृंगार का रंग अधूरा लगता है। भारतीय समाज में दुल्हन के हाथों पर हाथफूल पहनाना जरूरी होता है। आर्टिफिशियल मार्केट में वैसे तो हाथफूल के ढेरों डिजाइन मौजूद हैं। लेकिन गोल्ड की बात ही कुछ और है। शादी के दौरान चढ़ाया गया हाथफूल ताउम्र उसके पास होता है। जिसे वो खास ओकेजन पर पहनना पसंद करती हैं। इसके बाद वो उसे अपनी बहू-बेटी को सौंप देती है। इसलिए बेटी की शादी करने जा रहे हैं तो उसे हाथफूल जरूर दें। यहां पर हम आपको कुछ हाथफूल के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जिसे आप अपनी बहू या बेटी के लिए खरीद सकते हैं।
क्लासिक हाथफूल डिजाइंस
यहां पर हाथफूल 3 मॉर्डन डिजाइंस दिखाए गए हैं। तीनों अपने आप में काफी यूनिक है। सीढ़ीनुमा चेन के साथ वन फिंगर में हाथफूल को अटैच कियाग या है। इस तरह के हाथफूल आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। वहीं दूसरा हाथफूल काफी हैवी लु दे रहा है। जियोमेट्रिक पैटर्न में इस डिजाइन को बनाया गया है और इसे भी मिडिल फिंगर में अटैच किया गया है। वहीं तीसरे हाथफुल डिजाइन फ्लावर पैटर्न पर बेस्ड है। इस तरह के हाथफूल आप एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
मॉर्डन और ट्रेडिशनल हाथफूल डिजाइंस
यहां पर दो तस्वीरों में हाथफूल डिजाइंस दिखाया गया है। एक हाथ में जहां पर चेन के साथ चांद को अटैच किया गया है। वहीं दूसरे डिजाइंस में गोल्ड के साथ कलरफुल कुंदन वर्क किया गया है। दोनों ही डिजाइंस बहुत सुंदर है। आप इस तरह के डिजाइंस 20-30 ग्राम के अंदर गोल्ड में ले सकते हैं।
चेन डिजाइंस हाथफूल
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप इस तरह के हाथफूल डिजाइंस ले सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस आप हर ओकेजन पर पहन सकती हैं। एथनिक वियर के साथ-साथ आप वेस्टर्न ड्रेस पर भी इसे कैरी कर सकती हैं।
स्टोन स्टडेड हाथफूल
रंग-बिरंगे स्टोन और क्रिस्टल को गोल्ड में पिरो कर बनाया जाता है। मॉडर्न टच के साथ ट्रैडिशनल ब्लेंड किया जाता है। इसमें घुंघरु लगाकर भी हैवी लुक दिया जाता है। यह डिजाइन भी आपो 25 ग्राम के अंदर मिल जाएंगे। अगर आपको लगता है कि बजट के बाहर है तो चांदी से इस डिजाइन को बनवा कर सोने का पानी चढ़ा सकती हैं।